Himachal Pradesh में आई आपदा को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से की अपील
Advertisement

Himachal Pradesh में आई आपदा को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से की अपील

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल दौरे पर हैं. यहां वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा प्रभावित लोगों का हाल जान रही हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की. 

 

Himachal Pradesh में आई आपदा को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से की अपील

संदीप सिंह/मनाली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज एक दिवसीय दौरे के तहत कुल्लू-मनाली तक सड़क से यात्रा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे. प्रियंका गांधी और सीएम सुक्खू ने पहले भूंतर में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की. इसके बाद मनाली के आलू ग्राउंड में स्थानीय लोगों से बातचीत की.

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से की अपील 
मनाली में पहुंचने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भारी तबाही हुई है. इसकी भरपाई करना बेहद मुश्किल होगा. केंद्र सरकार की मदद के बिना हिमाचल में हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है, इसीलिए मैं केंद्र सरकार से अपील करना चाहती हूं कि वह हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें.

ये भी पढ़ें- Dharamshala में 16 सिंतबर से शुरू होने जा रही पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी

अमेरिकन सेब के आयात पर की गई भारी कटौती
वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेरिकन सेब के आयात कर में भारी कटौती की गई है, जिससे हिमाचल प्रदेश के बागवानों को भारी नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र को इस मामले में सोच-विचार करना चाहिए. प्रियंका ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों ने हिमाचल में सेब की पेटी के दाम कम कर दिए हैं जो कि आपदा की इस घड़ी में हिमाचल के लिए ठीक नहीं हैं.

हिमाचल में आई आपदा को किया जाएगा राष्ट्रीय आपदा घोषित 
वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि G20 समारोह के दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से हुई, जिसमें उन्होंने मोदी को एक बार फिर हिमाचल की आपदा के बारे में बताया. सीएम सुक्खू ने बताया कि पीएम मोदी ने हिमाचल के हालातों पर कहा है कि जल्द ही हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाएगा. 

ये भी पढे़ं- Himachal Pradesh में बाढ़ प्रभावितों को दिए जाएंगे किराए के मकान, सरकार भरेगी किराया

बता दें, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सुबह प्रियंका गांधी का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत किया था. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद थीं. इसके बाद प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एक साथ हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए थे.  

WATCH LIVE TV

Trending news