Chamba News: चंबा में भाजपा की ओर से निकाली गई आक्रोश रैली, प्रदेश सरकार की जमकर की आलोचना
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2005110

Chamba News: चंबा में भाजपा की ओर से निकाली गई आक्रोश रैली, प्रदेश सरकार की जमकर की आलोचना

Himachal Pradesh News: जिला मुख्यालय चंबा में भाजपा की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई. आक्रोश रैली में पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

Chamba News: चंबा में भाजपा की ओर से निकाली गई आक्रोश रैली, प्रदेश सरकार की जमकर की आलोचना

Chamba News: सोमवार को जिला मुख्यालय चंबा में भाजपा की ओर से आक्रोश रैली निकाली गई. आक्रोश रैली सर्किट हाउस चंबा से शुरू हुई और फिर शहर का चक्कर काटकर जब मुख्य चौक पर पहुंची तो यहां पर पार्टी के पदाधिकारियों का संबोधन हुआ. 

Bobby Deol: Animal में बॉबी देओल की एक्टिंग ने जीता करोड़ों फैंस का दिल, फोटो शेयर कर एक्टर ने कही ये बात

संबोधन से पहले आक्रोश रैली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर के नेतृत्व में निकाली गई. इस आक्रोश रैली के दौरान प्रदेश सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए जमकर नारेबाजी की गई. इस नारेबाजी के दौरान सीधे तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की सुप्रीमो सोनिया गांधी को टारगेट किया‌ गया. 

आक्रोश रैली के दौरान सबसे ज़्यादा सुक्खू भाई सुक्खू भाई दस गारंटियां कुथ्थे पाई नारे का ही बोल बाला रहा. इस मौके पर भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष डॉ हंसराज, जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, विधायक डीएस ठाकुर और विधायक डॉ जनक राज विशेष तौर पर मौजूद रहे. 

बता दें, हिमाचल प्रदेश में आज सीएम सुक्खू अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.  एक साल पहले आज ही के दिन 11 दिसंबर 2022 को राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी, जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम पद के लिए चुना गया था. ऐसे में आज इसका जश्न मनाने के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित किया है. 

Trending news