Petrol Diesl Price: जानें रविवार को क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम
Advertisement

Petrol Diesl Price: जानें रविवार को क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम

Himachal Pradesh petrol Diesel Rate: तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज पूरा एक साल हो गया है जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाया था. 

Petrol Diesl Price: जानें रविवार को क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम

Himachal Pradesh Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह आज रविवार सुबह 6 बजे देश के अलग-अलग शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. सुबह जारी किए गए दाम के अनुसार, आज भी वाहन ईंधन के दाम जस के तस बने हुए हैं. आज पूरे 12 महीने हो चुके हैं जब केंद्र सरकार ने वाहन ईंधन (Petrol Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गईं थी.

गौरतलब है कि देश की सभी राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर अपने हिसाब से वैट लगाती हैं, जिसके बाद इसी वैट के आधार पर अलग-अलग राज्यों वाहन ईंधन का दाम तय किया जाता है. मालूम हो आखिरी बार भारत में 21 मई यानी आज ही के दिन मोदी सरकार ने वाहन ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गईं थी और अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने भी अपने राज्य में वाहन ईंधन का दाम कम कर दिया था. 
 
शहर                            पेट्रोल                                              डीजल
अमृतसर                       97.79 रुपये प्रति लीटर                        88.13 रुपये प्रति लीटर 
बरनाल                         97.20 रुपये प्रति लीटर                        87.55 रुपये प्रति लीटर
बिलासपुर                      95.66 रुपये प्रति लीटर                        84.90 रुपये प्रति लीटर                      
चंबा                             97.63 रुपये प्रति लीटर                        86.68 रुपये प्रति लीटर 
शिमला                         97.92 रुपये प्रति लीटर                        86.70 रुपये प्रति लीटर 
दिल्ली                          96.72 रुपये प्रति लीटर                        89.62 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: वस्तु कर पर लगने वाले ब्याज और पेनेल्टी को किया गया माफ

ऐसे जान जा सकते हैं ताजा रेट 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. तेल कंपन‍ियों की ओर से एक खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

हर दिन सुबह जारी होती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. वाहन ईंधन के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

WATCH LIVE TV

Trending news