Women's Day 2023: MP में बना विश्व रिकॉर्ड! बनाई गई 40 हजार वर्ग फुट की राष्ट्रपति Droupadi Murmu की मानव कृति
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1597553

Women's Day 2023: MP में बना विश्व रिकॉर्ड! बनाई गई 40 हजार वर्ग फुट की राष्ट्रपति Droupadi Murmu की मानव कृति

President Draupadi Murmu human chain art: महिला दिवस 2023 से पहले मध्य प्रदेश के हरदा जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 40 हजार वर्ग फीट में मानव कृति बनाई गई है.

Women's Day 2023

अर्जुन देवड़ा / हरदा: जिले में आज युवाओं ने इतिहास रचकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया. नेहरू स्टेडियम में 40 हजार स्केवयर फीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (President Draupadi Murmu) की मानव कृति बनाई गई. बता दें कि लगभग ढाई हजार महिलाओं ने ब्लेक कलर में कपड़े पहनकर एक ही स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की छह अलग अलग कृतियां बनाई. मानव शृंखला से बनी इस कृति को हावर्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया जाएगा.

दरअसल, हरदा के नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनोखे पोट्रेट बनाए गए.पोट्रेट को बनाने में किसी रंग स्याही या कागज का उपयोग नहीं किया गया. बल्कि, इसे महिलाओं ने एक ही स्थान खड़े होकर बनाया. छह अलग-अलग कृतियों में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जीवन को दर्शाया गया. सबसे पहली कृति में राष्ट्रपति मुर्मू के जन्म के समय के बाल रूप को दिखाया गया. कृति में जन्मदिनांक भी लिखी हुई है. दूसरी कृति विद्यार्थी जीवन की है. तीसरी कृति उनके शिक्षक बनने के समय की है. चौथे पोट्रेट में द्रौपदी मुर्मू को राजयपाल के रूप में दिखाया गया है. जिसमें वे सेल्यूट कर रही हैं. पांचवें पोट्रेट में राष्ट्रपति के रूप में दिखाया गया है. जिसमें वे हाथ जोड़कर अभिवादन कर रही हैं. छठे पोट्रेट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का चिन्ह दिखाया गया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को नारी शक्ति का प्रतिक मानकर यह कृतियां सम्पर्पित की गयी है. चालीस हजार स्क्वेयर फिट में बनी अनोखी कृतियां बनाने लगभग गयी.

पूर्व में भी विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं
बता दें कि हरदा की युवा सतीश गुर्जर टीम ने जिले में पूर्व में भी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वामी विवेकानंद की तस्वीर बनाकर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं. वहीं आज महिला दिवस के अवसर पर हरदा के नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की महिलाओं द्वारा महिला शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एक विशाल तस्वीर बनाई है. जिससे आज पूरे विश्व में हरदा का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है. वहीं कॄषिमंत्री कमल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का हरदा जिला हर क्षेत्र में नंबर वन होना चाहिए और आज कला के क्षेत्र में भी हरदा मध्य प्रदेश का ही नहीं देश का नंबर वन जिला बन गया है. हरदा की युवाओं की टीम ने आज एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया है.

Trending news