Shani Margi 2022: शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों के जीवन में मचेगा बवाल
Advertisement

Shani Margi 2022: शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों के जीवन में मचेगा बवाल

Saturns Effect 2022: कर्मों के मालिक ग्रह शनिदेव 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी हो रहे हैं. शनि का मकर राशि में मार्गी होना कुछ राशियों के जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

Shani Margi 2022: शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों के जीवन में मचेगा बवाल

Shani Margi 2022: हमारे कर्मों के न्याय देवता शनिदेव 23 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं.  ज्योतिष की मानें तो शनिदेव अनुशासन, कानून, व्यवस्था, धैर्य, प्रतीक्षा के प्रतीक हैं. शनि देव हमें हमारे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. फिलहाल शनिदेव मकर राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं, जो 23 अक्टूबर से सीधी चाल चलेंगे. शनि का मकर राशि में सीधी चाल चलना कई राशियों के जीवन में अगले तीन महीने तक उथल-पुथल मचा सकता है. आइए जानते हैं कि शनि के राशि परिवर्तन से कौन-कौन से राशि के जातकों को परेशान होना पड़ सकता है.

वृष राशि
शनि का मकर राशि में मार्गी होना वृष राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. इस समय आपको आमदनी से ज्यादा खर्चों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. अगले तीन महीने तक आपको बहुत धैर्य रखने की आवश्यकता है. कार्यों में आई रुकावट से बचने के लिए शनिवार दे दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं.

कर्क राशि
शनि का मार्गी होना कर्क राशि के जातकों के लिए कष्टकारी हो सकता है. सोचे गए कार्य समय पर पूरा नहीं होने से परेशान हो सकते हैं. बिजनेस में नुकसान के चलते परेशान हो सकते हैं. आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है. इस समय आप किसी भी कार्य से घबराएं नहीं बल्कि धैर्य से काम करें. उपाय- काले कुत्ते को भोजन कराएं.

कन्या राशि
शनि का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों के जीवन में मुश्किलें खड़ा कर सकता है. इस समय आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. कार्यों के प्रति की गई लापरवाही घातक हो सकती है. नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय शुभ नहीं है. फिजुलखर्ची में हुई वृद्धि से आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

मकर राशि
वर्तमान में शनिदेव मकर राशि में ही उल्टी चाल चल रहे हैं और इसी राशि में 23 अक्टूबर से सीधी चाल चलेंगे. ऐसे में इस समय आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शारीरिक रूप से भी परेशान हो सकते हैं. नौकरी में समस्या उत्पन्न हो सकती है. बेवजह की समस्याओं से दूर रहें. उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें. 

ये भी पढ़ेंः घर में लगा दिये ये 5 पौधे तो हो जाएंगे बर्बाद, आएगी आर्थिक तंगी, जान लें Vastu के उपाय

(disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news