Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस से पहले 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, MPCG से इन लोगों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2078623

Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस से पहले 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, MPCG से इन लोगों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

Padma Awards 2024 News: गुरुवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. इस बार देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ और जागेश्वर यादव समेत 132 हस्तियों को सम्मानित किया गया है. मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के 7 लोगों को भी पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है.

Padma Awards 2024

Padma Awards 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है.  इस साल पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा.  केंद्र सरकार ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अभिनेता वैजयंतीमाला बाली और के. चिरंजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और भरत नाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया है.

बता दें कि इस बार देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ, जागेश्वर यादव, चार्मी मुर्मू, सोमन्ना, सर्वेश्वर, सांगथाम समेत 110 हस्तियों को पद्म श्री  से सम्मानित किया गया है. छत्तीसगढ़ के 3 लोगों को पद्म श्री से नवाजा गया है. इनमें जागेश्वर यादव, रामलाल बरेठ और हेमचंद मांझी का नाम शामिल है. वहीं, मध्य प्रदेश के माच कलाकार ओमप्रकाश शर्मा समेत 4 लोग पद्मश्री से सम्मानित होंगे. मध्य प्रदेश के पंडित ओमप्रकाश शर्मा को वर्ष 2024 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. ओम प्रकाश शर्मा को भारत में माच लोक रंगमंच का चेहरा माना जाता है. उन्होंने माच के लिए मालवी भाषा में कई नाटक लिखे हैं. उन्होंने थिएटर प्रस्तुतियों के लिए संगीत भी तैयार किया. युवा कलाकारों को इस लोक कला का प्रशिक्षण भी दिया. साथ ही सतेन्द्र सिंह लोहिया, कालूराम बामनिया और भगवतीलाल राजपुरोहित को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा.

Padma Award: CG के जागेश्वर यादव को पद्मश्री, इस जनजाति के उत्थान के लिए जीवन किया समर्पित, जूते-चप्पल तक त्याग दिये

CG से इन लोगों का नाम शामिल

छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव, रामलाल बरेठ और हेमचंद मांझी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है. बता दें कि पद्म सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं और यह तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं. पिछले साल 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया था.  

कौन हैं जागेश्वर यादव?
बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव को पद्मश्री सम्मान मिलेगा. जागेश्वर यादव ने पहाड़ी कोरवा परिवार के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. जशपुर के रहने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके दी बधाई. जागेश्वर यादव जशपुर जिले के ग्राम पंचायत भितघरा निवासी हैं.

पद्म विभूषण 2024 विजेता लिस्ट

 नाम राज्य
वैजयंतीमाला बाली (कला) तमिलनाडु
कोनिडेला चिरंजीवी (कला) आंध्र प्रदेश
एम वेंकैया नायडू (पब्लिक अफेयर्स) आंध्र प्रदेश
बिंदेश्वर पाठक (सामाजिक कार्य) बिहार
पद्मा सुब्रह्मण्यम (कला) तमिलनाडु

पद्म भूषण 2024 विजेता लिस्ट

विजेता क्षेत्र राज्य/देश
एम फातिमा बीवी पब्लिक अफेयर्स केरल
होर्मुसजी एन कामा साहित्य एवं शिक्षा - पत्रकारिता महाराष्ट्र
मिथुन चक्रवर्ती कला पश्चिम बंगाल
सीताराम जिंदल व्यापार एवं उद्योग कर्नाटक
यंग लियू व्यापार एवं उद्योग ताइवान
अश्विन बालचंद मेहता मेडिसिन महाराष्ट्र
सत्यब्रत मुखर्जी पब्लिक अफेयर्स पश्चिम बंगाल
राम नाइक पब्लिक अफेयर्स महाराष्ट्र
तेजस मधुसूदन पटेल मेडिसिन गुजरात
ओलानचेरी राजगोपाल पब्लिक अफेयर्स केरल
दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त कला महाराष्ट्र
तोगदान रिनपोछे अन्य - अध्यात्मवाद लद्दाख
प्यारेलाल शर्मा कला महाराष्ट्र
चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर चिकित्सा बिहार
उषा उथुप कला पश्चिम बंगाल
विजयकांत कला तमिलनाडु
कुन्दन व्यास साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता महाराष्ट्र

पद्मश्री 2024 विजेताओं की सूची

नाम क्षेत्र राज्य/देश
खलील अहमद कला उत्तर प्रदेश
बदरप्पन एम कला तमिलनाडु
कालूराम बामनिया कला मध्य प्रदेश
रेज़वाना चौधरी कला बांग्लादेश
नसीम बानो कला उत्तर प्रदेश
रामलाल बरेठ कला छत्तीसगढ़
गीता रॉय बर्मन कला पश्चिम बंगाल
पारबती बरुआ सामाजिक कार्य असम
सरबेश्वर बसुमतारी अन्य - कृषि असम
सोम दत्त बट्टू कला हिमाचल प्रदेश
तकदीरा बेगम कला पश्चिम बंगाल
सत्यनारायण बेलेरी अन्य - कृषि केरल
द्रोण भुइयां कला असम
अशोक कुमार विश्वास कला बिहार
रोहन मचांदा बोपन्ना स्पोर्ट्स कर्नाटक
स्मृति रेखा चकमा कला त्रिपुरा
नारायण चक्रवर्ती विज्ञान एवं इंजीनियरिंग पश्चिम बंगाल
ए वेलु आनंद चारी कला तेलंगाना
राम चेत चौधरी विज्ञान एवं इंजीनियरिंग उत्तर प्रदेश
के चेल्लाम्मल अन्य - कृषि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
जोशना चिनप्पा स्पोर्ट्स तमिलनाडु
चार्लोट चोपिन अन्य - योग फ़्रांस
रघुवीर चौधरी साहित्य एवं शिक्षा गुजरात
जो डी क्रूज़ साहित्य एवं शिक्षा तमिलनाडु
गुलाम नबी डार कला जम्मू और कश्मीर
चित्त रंजन देबबर्मा अन्य - अध्यात्मवाद त्रिपुरा
उदय विश्वनाथ देशपांडे खेल महाराष्ट्र
प्रेमा धनराज मेडिसिन कर्नाटक
राधा कृष्ण धीमान मेडिसिन उत्तर प्रदेश
मनोहर कृष्ण डोले मेडिसिन महाराष्ट्र
पियरे सिल्वेन फ़िलिओज़ैट साहित्य और शिक्षा फ़्रांस
महाबीर सिंग गुड्डु कला हरियाणा
अनुपमा होस्केरे कला कर्नाटक
यज़्दी मानेकशा मेडिसिन गुजरात
राजाराम जैन साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
जानकीलाल कला राजस्थान
रतन कहार कला पश्चिम बंगाल
यशवन्त सिंह कठोच साहित्य एवं शिक्षा उत्तराखंड
ज़हीर काज़ी साहित्य एवं शिक्षा महाराष्ट्र
गौरव खन्ना स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश
सुरेंद्र किशोर साहित्य एवं शिक्षा - पत्रकारिता बिहार
दसारी कोंडप्पा कला तेलंगाना
श्रीधर मकाम कृष्णमूर्ति साहित्य एवं शिक्षा कर्नाटक
यानुंग जमोह लेगो अन्य - कृषि अरुणाचल प्रदेश
जॉर्डन लेप्चा कला सिक्किम
सतेन्द्र सिंह लोहिया खेल मध्य प्रदेश
बिनोद महाराणा कला ओडिशा
पूर्णिमा महतो स्पोर्ट्स झारखंड
उमा माहेश्वरी डी आर्ट आंध्र प्रदेश
दुखु माझी सामाजिक कार्य पश्चिम बंगाल
राम कुमार मल्लिक कला बिहार
हेमचंद मांझी चिकित्सा छत्तीसगढ़
चन्द्रशेखर महादेवराव मेडिसिन महाराष्ट्र
मेश्राम मेडिसिन महाराष्ट्र
सुरेंद्र मोहन मिश्र (मरणोपरांत) कला उत्तर प्रदेश
अली मोहम्मद एवं गनी मोहम्मद (Duo) कला राजस्थान
कल्पना मोरपारिया व्यापार एवं उद्योग महाराष्ट्र
चामी मुर्मू सामाजिक कार्य झारखंड
ससींद्रन मुथुवेल सार्वजनिक मामले पापुआ न्यू गिनी
जी नचियार मेडिसिन तमिलनाडु
किरण नादर कला दिल्ली
पकारावुर चित्रन नंबूदरीपाद (मरणोपरांत) साहित्य एवं शिक्षा केरल
नारायणन ई आर्ट केरल
शैलेश नायक विज्ञान एवं इंजीनियरिंग दिल्ली
हरीश नायक (मरणोपरांत) साहित्य एवं शिक्षा गुजरात
फ्रेड नेग्रिट साहित्य एवं शिक्षा फ़्रांस
हरिओम विज्ञान एवं इंजीनियरिंग हरियाणा
भागवत पधान कला ओडिशा
सनातन रूद्र पाल कला पश्चिम बंगाल
शंकर बाबा पुंडलिकराव पापलकर सामाजिक कार्य महाराष्ट्र
राधे श्याम पारीक मेडिसिन उत्तर प्रदेश
दयाल मावजीभाई परमार मेडिसिन गुजरात
बिनोद कुमार पसायत कला ओडिशा
सिल्बी पासाह कला मेघालय
शांति देवी पासवान एवं शिवन पासवान* (डुओ) कला बिहार
संजय अनंत पाटिल अन्य - कृषि गोवा
मुनि नारायण प्रसाद साहित्य एवं शिक्षा केरल
के एस राजन्ना सामाजिक कार्य कर्नाटक
चन्द्रशेखर चन्नापटना राजन्नाचार चिकित्सा कर्नाटक
भगवतीलाल राजपुरोहित साहित्य एवं शिक्षा मध्य प्रदेश
रोमालो राम कला जम्मू और कश्मीर
नवजीवन रस्तोगी साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
निर्मल ऋषि कला पंजाब
प्राण सभरवाल कला पंजाब
गद्दाम सम्मैया कला तेलंगाना
संगथंकिमा सामाजिक कार्य मिजोरम
मचिहान सासा कला मणिपुर
ओमप्रकाश शर्मा कला मध्य प्रदेश
एकलब्य शर्मा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग पश्चिम बंगाल
राम चंदर सिहाग विज्ञान एवं इंजीनियरिंग हरियाणा
हरबिंदर सिंह स्पोर्ट्स दिल्ली
गुरविंदर सिंह सोशल वर्क हरियाणा
गोदावरी सिंह कला उत्तर प्रदेश
रवि प्रकाश सिंह विज्ञान एवं इंजीनियरिंग मेक्सिको
शेषमपट्टी टी शिवलिंगम कला तमिलनाडु
सोमन्ना सामाजिक कार्य कर्नाटक
केथवथ सोमलाल साहित्य एवं शिक्षा तेलंगाना
शशि सोनी व्यापार एवं उद्योग कर्नाटक
उर्मीला श्रीवास्तव कला उत्तर प्रदेश
नेपाल चंद्र सूत्रधार कला पश्चिम बंगाल
गोपीनाथ स्वैन कला ओडिशा
लक्ष्मण भट्ट तैलंग कला राजस्थान
माया टंडन सामाजिक कार्य राजस्थान
अश्वथी थिरुनल गौरी लक्ष्मी बाई थंपुरट्टी साहित्य और शिक्षा केरल
जगदीश लाभशंकर त्रिवेदी कला गुजरात
सानो वामुज़ो सोशल वर्क नागालैंड
बालकृष्णन सदनम पुथिया वीटिल कला केरल
कुरेला विट्ठलाचार्य साहित्य एवं शिक्षा तेलंगाना
किरण व्यास अन्य - योग फ़्रांस
जागेश्वर यादव सामाजिक कार्य छत्तीसगढ़
बाबू राम यादव कला उत्तर प्रदेश

Trending news