MP Daily Current Affairs February 2023: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन
Advertisement

MP Daily Current Affairs February 2023: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

Madhya Pradesh Today Current Affairs Daily Quiz: देश दुनिया से कनेक्ट होने और कॉम्पिटेटिव एक्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़िए 27 फरवरी 2023 के इंपोर्टेंट करंट अफेयर्स के प्रश्न.

MP Daily Current Affairs 27 February 2023

MP Daily Current Affairs 27 February 2023: आप तो जानते हैं कि कॉम्पिटेटिव एक्जाम को क्रेक करना कितना कठिन होता है. सरकारी नौकरी पाना अब पहले के समय से और भी ज्यादा कठिन हो गया है. जो अभ्यर्थी दिन रात मेहनत करते हैं वो ही एग्जाम पास कर सकते हैं. बता दें कि पहले के मुकाबले अब करंट अफेयर्स बहुत डीप में पूछे जाते हैं. डेली करंट अफेयर्स आप के सरकारी नौकरी के सपने के बीच में ना आए. इसलिए हम आपको डेली मध्य प्रदेश से रिलेटेड करंट अफेयर्स बताते हैं.

1.हाल ही में मध्य प्रदेश के किस शहर ने 22-26 फरवरी से इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी की है?
उत्तर: इंदौर

2.हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक गायिका उर्मिला पांडे को संगीत अकादमी पुरस्कार प्रदान किया, वह मध्य प्रदेश के किस जिले से संबंधित हैं?
उत्तर: छतरपुर

3.सांची के स्तूपों को किस वर्ष यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थलों (World Heritage Sites by UNESCO) की सूची में शामिल किया गया था?
उत्तर: 1989 

4.किस जिले में एक पुरातात्विक स्थल कुकड़ेश्वर है, जहां प्रसिद्ध शिव मंदिर स्थित है?
उत्तर: नीमच

5.सतना जिले के मैहर में कैमूर रेंज के तमशा कुंड जलाशय से कौन सी नदी निकलती है?
उत्तर: टोंस

6.लहार तहसील के अंतर्गत किस जिले में 'रावतपुरा सरकार' नामक धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिवर्ष मेले का आयोजन होता है?
उत्तर: भिंड

7.कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों और वहीं ये मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?
उत्तर: 14

8.किस टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 6वीं महिला T20 WC खिताब का रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

9.हाल ही में "औषध: गुणवत्ता विनियमन और प्रवर्तन" पर चिंतन शिविर का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: मनसुख मंडाविया (स्वास्थ्य मंत्री)

10.हाल ही में किस भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान ने मिस्र में इब्राहिम मुस्तफ़ा रैंकिंग श्रृंखला में कांस्य पदक जीता है?
उत्तर: अंकित गुलिया

 

Trending news