June 2023 Vrat Festival: जगन्नाथ रथ यात्रा से लेकर देवशयनी एकादशी तक जानें जून महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1720558

June 2023 Vrat Festival: जगन्नाथ रथ यात्रा से लेकर देवशयनी एकादशी तक जानें जून महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट

June 2023 Vrat Tyohar List: जून महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने में कई व्रत और त्योहार आने वाले है. ऐसे में आज हम आपको जून महीने की सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं.

 

June 2023 Vrat Festival: जगन्नाथ रथ यात्रा से लेकर देवशयनी एकादशी तक जानें जून महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट

June 2023 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में व्रत, त्योहारों का विशेष महत्व होता है. पंचाग के अनुसार इस साल जून में आषाढ़ का महीना लग रहा है इसलिए जून का महीना धार्मिक द्दष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जून के महीने में वयोगिनी एकादशी, जगन्नाथ यात्रा, देवशयनी एकादशी और वट पूर्णिमा जैसे बड़े व्रत-त्योहार आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं जून के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट.

यहां देखें लिस्ट-
1 जून 2023 (गुरुवार)- निर्जला एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत
3 जून 2023 (शनिवार)- वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
4 जून 2023 (रविवार)- कबीर जयंती
5 जून 2023 (सोमवार)- आषाढ़ मास आरम्भ
7 जून 2023 (बुधवार)- कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
9 जून 2023 (शुक्रवार)- पंचक प्रारंभ
10 जून 2023 (शनिवार)- कालाष्टमी
13 जून 2023 (मंगलवार)- पंचक समाप्त
14 जून 2023 (बुधवार)- योगिनी एकादशी व्रत
15 जून 2023 (गुरुवार)- मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
16 जून 2023 (शुक्रवार)- मासिक शिवरात्रि
17 जून 2023 (शनिवार)- रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
18 जून 2023 (रविवार)- आषाढ़ अमावस्या
19 जून 2023 (सोमवार)- आषाढ़ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि) प्रारंभ, चंद्र दर्शन
20 जून 2023 (मंगलवार)- जगन्नाथ रथयात्रा
22 जून 2023 (गुरुवार)- विनायक चतुर्थी
25 जून 2023 (रविवार)- भानु सप्तमी 
28 जून 2023 (बुधवार)- ईद-उल-अजहा (बकरीद)
29 जून 2023 (गुरुवार)- गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
30 जून 2023 (शुक्रवार)- देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी

यह भी पढ़ें:  Monthly Horoscope: इन 4 राशि वालों के लिए वरदान है जून का महीना, जानिए मासिक राशिफल

 

जून का खास पर्व
जगन्नाथ यात्रा:
जगन्नाथ मंदिर पुरी में स्थित है. ये मंदिर चार पवित्र धामों में से एक है. हर साल अषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वतीया तिथि को जगन्नाथ जी की यात्रा निकाली जाती है. मान्यता है कि इस दिन  जगन्नाथ जी भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर भ्रमण पर निकलते हैं. इस यात्रा में दूर-दूर से लोग शामिल होने आते हैं.

Trending news