Love Jokes: डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को बताई ऐसी बीमारी, ब्वॉयफ्रेंड हुआ बेहोश
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1485948

Love Jokes: डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को बताई ऐसी बीमारी, ब्वॉयफ्रेंड हुआ बेहोश

Funny Jokes in Hindi: हम आपको हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Love Jokes: डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड को बताई ऐसी बीमारी, ब्वॉयफ्रेंड हुआ बेहोश

Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है. विशेषज्ञों की मानें तो यदि आप हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. लेकिन आज के इस भागदौड़ वाली जिंदगी में हम खुद को इतना व्यस्त कर लिए हैं कि अपनों के पास बैठकर हंसने का टाइम ही नहीं मिलता है. ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गर्लफ्रेंड, ब्वायफ्रेंड के कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे. आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

1. प्रेमी प्रेमिका से: इंतजार की घड़ी बहुत लंबी होती है.
प्रेमिका- तो किसी और कंपनी की घड़ी खरीद लो.

2. प्रेमी- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?
प्रेमिका- हम दोनों को मिलाने के लिए
प्रेमी- वह कैसे?
प्रेमिका- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई.

3. लड़के के आते ही लड़की उसके गले लग गई...
लड़का- आज बड़ा प्यार आ रहा है...
लड़की- जानू, तुम आज मुझसे एक वादा करो
लड़का- कैसा वादा?
लड़की- जो तुम्हारा दिल करे...
लड़का- बेबी, वो जो सामने लाल रंग की कार खड़ी है ना..
लड़की- हां...हां.. जानू, मुझे वो दोगे क्या!
लड़का- मैं तुम्हे उसी लाल रंग की लिपस्टिक दूंगा

4. गर्लफ्रेंड उदास बैठी थी
ब्वॉयफ्रेंड- तबीयत ठीक नहीं है क्या ?डॉक्टर को दिखा लो
गर्लफ्रेंड- दिखाया था डॉक्टर को
ब्वॉयफ्रेंड-  क्या बताया उसने ?
गर्लफ्रेंड-  बोल रहा था...खून में शॉपिंग की कमी है
थोड़ा मॉल वगैहरा घूम कर आओ, मूड बदलेगा तो ठीक हो जाओगी 
ब्वॉयफ्रेंड- बेहोश 

5. लड़का- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो..? 
लड़की- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाये..! 
लड़की- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..? 
लड़का- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले..! 

6. लड़की रजाई में लेटी थी लड़की धीरे से- जानू कहां हो ? 
लड़का- क्लास में बैठा हूं. 
लड़की- मेरे घर आजाओ ना आज 
लड़का- क्यों ? 
लड़की- मेरे घर पे मम्मी पापा नहीं है कुछ नया करेंगे आज 
लड़का- मुझे नहीं आना पिछली बार ऐसे ही बुला के पूरे घर में पोंछा लगवाया था.

(disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं. मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है. किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को नीचा दिखाना या उपहास उड़ाना मेरा मकसद बिलकुल नहीं है.)

Trending news