राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई: किसी ने रेत पर बनाई तस्वीर, तो किसी ने पत्थर पर उकेरा शानदार चित्र
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई: किसी ने रेत पर बनाई तस्वीर, तो किसी ने पत्थर पर उकेरा शानदार चित्र

ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र की रेत पर द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर बनाकर, उन्हें जीत की बधाई दी है, तो वहीं एक चित्रकार ने पत्थर पर चित्र बनाकर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई: किसी ने रेत पर बनाई तस्वीर, तो किसी ने पत्थर पर उकेरा शानदार चित्र

नई दिल्ली:  गुरूवार को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही सारा देश 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दे रहा है. मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला और दूसरी महिला हैं. यह समूचे देश के लिए गर्व की बात है. इस मौके पर ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र की रेत पर उनकी तस्वीर बनाकर जीत की बधाई दी है, तो वहीं एक चित्रकार ने पत्थर पर चित्र बनाकर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. 

द्रौपदी मुर्मू बनीं राष्ट्रपति, मोदी-नड्डा पहुंचे घर, यशवंत सिन्हा ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

 

पुरी के समुद्र तट में द्रौपदी मुर्मू
ओडिशा के फेमस सैंड आर्टिस्ट ने पुरी के समुद्र तट पर नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए रेत पर उनकी तस्वीर बनाई है. इसके साथ ही सुदर्शन पटनायक ने तस्वीर में लिखा है कि- Congratulations people's president of india 'भारत की जनता की राष्ट्रपति को बधाई'. 

fallback

छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए 12 वीं के परिणाम

चित्रकार ने पत्थर पर बनाया द्रौपदी मुर्मू का चित्र  
सुमन दाभोलकर नाम के चित्रकार ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए पत्थर पर उनका चित्र बनाया है. चित्रकार ने कहा कि एक आदिवासी समाज की महिला का देश की सर्वोच्च पद पर पहुंचना देश के सभी लोगों के लिए  प्रेरणा है.  ऐसे में वो अपनी कला के जरिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं. 

fallback

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में नीरज चौपड़ा का शानदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाई जगह

 

Watch Live TV

Trending news