Advertisement
trendingPhotos/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2057101
photoDetails0hindi

Haryana Election 2024: 7 बार CM दे चुका हरियाणा का ये परिवार क्या अगले चुनाव में कर पाएगा कमाल?

Haryana Election 2024: 1 नवंबर 1966 को हरियाणा का गठन होने के बाद पिछले 58 साल में हरियाणा में 14 बार चुनाव हुए है. इसमें हरियाणा के 2 जिलों ने सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री दिए हैं. इसमें पहला नाम भिवानी का है. भिवानी के चौधरी बंसीलाल लगातार 4 बार, बनारसी दास गुप्ता 2 बार और मास्टर हुकम सिंह 1 बार हरियाणा के CM बने. वहीं सिरसा के चौधरी देवीलाल दो बार और उनके बेटे ओमप्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में ओम प्रकाश चौटाला इनेलो की कमान संभाल रहे हैं, ऐसे में आगामी चुनाव में उनकी रणनीति क्या होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. 

 

चौधरी बंसीलाल

1/5
चौधरी बंसीलाल

चौधरी बंसीलाल पहली बार 21 मई 1968 को हरियाणा के CM बने और 1972 तक इस पद पर बने रहे. दूसरी बार वो 14 मार्च 1972 से 30 नवंबर 1975 तक हरियाणा के CM रहे. तीसरी बार वो 5 जून 1986 से 20 जून 1987 तक और आखिरी बार 11 मई 1996 से 24 जुलाई 1999 तक हरियाणा के CM रहे. 

 

बनारसी दास गुप्ता

2/5
बनारसी दास गुप्ता

बनारसी दास गुप्ता 1 दिसंबर 1975 से 30 अप्रैल 1977 तक और 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990 तक हरियाणा के CM रहे. 

 

मास्टर हुकम सिंह

3/5
मास्टर हुकम सिंह

मास्टर हुकम सिंह 17 जुलाई 1990 से 22 मार्च 1991 तक हरियाणा के CM रहे. 

 

चौधरी देवीलाल

4/5
चौधरी देवीलाल

चौधरी देवीलाल पहली बार 21 जून 1977 से 28 जून 1979 तक हरियाणा के CM रहे, दूसरी बार वो 20 जून 1987 से 2 दिसंबर 1989 तक हरियाणा के CM रहे. 

 

ओम प्रकाश चौटाला

5/5
ओम प्रकाश चौटाला

ओम प्रकाश चौटाला सबसे ज्यादा 5 बार हरियाणा के CM बने. पहली बार वो 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990, दूसरी बार 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990, तीसरी बार 22 मार्च 1991 से 5 अप्रैल 1991, चौथी बार 24 जुलाई 1999 से 2 मार्च 2000 और पांचवी बार 2 मार्च 2000 से 5 मार्च 2005 तक हरियाणा के CM रहे.