Haryana Lok Sabha Election Result: हरियाणा में 50-50 रहा मुकाबला, 5 पर बीजेपी तो 5 पर कांग्रेस ने हासिल की जीत
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2277010

Haryana Lok Sabha Election Result: हरियाणा में 50-50 रहा मुकाबला, 5 पर बीजेपी तो 5 पर कांग्रेस ने हासिल की जीत

Haryana Lok Sabha Chunav Result:  सिरसा और रोहतक सीट से बड़े आंकड़ों से कांग्रेस जीत की ओर आगे बढ़ रहे. सिरसा से कुमारी सैलजा और दीपेंद्र हुड्डा बीजेपी को पछाड़ रही. 

 

Haryana Lok Sabha Election Result: हरियाणा में 50-50 रहा मुकाबला, 5 पर बीजेपी तो 5 पर कांग्रेस ने हासिल की जीत
LIVE Blog

Haryana Lok Sabha Election Result 2024: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान किया गया, जिसके नतीजे आज आएंगे. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है.  9 बजे तक पहला रुझान आएगा. हरियाणा लोकसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए Haryana Lok Sabha Chunav Result Live Update के साथ.  
 

 

04 June 2024
16:52 PM

Karnal By Election Winner: करनाल विधानसभा उपचुनाव में बड़े मार्जिन से जीत हुई है. बीजेपी से सीएम नायब सैनी को  54,495 से ज्यादा वोट मिले हैं. 

 

16:42 PM

Rohtak Lok Sabha Election Results: रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा आगे,  घर व पार्टी कार्यलय में जश्न शुरू
रोहतक लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार 301665 वोट से आगे. बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा पिछे, रोहतक रोहतक दीपेंद्र हुड्डा के घर व पार्टी कार्यलय में जश्न शुरू

16:36 PM

Sonipat Lok Sabha Election Results: सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभाओं में दो बूथ पर ईवीएम खराब 
सलमान खुर्शीद: सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभाओं में दो बूथ पर ईवीएम खराब हो गए थे.तो गिनती नहीं हुई..ऐसे में स्लिप की गिनती हो जाती है हम लोगों ने आयोग से कहा कि वो इस बात ध्यान दें और सभी वोट गिने जाएं. 

16:29 PM
Ambala Lok Sabha Election Results: अंबाला में कांग्रेस का पलड़ा भारी, बीजेपी से आगे चल रही कांग्रेस 
अंबाला लोकसभा से यमुनानगर, जगाधरी और साडोरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के परिणाम. यमुनानगर में बीजेपी ने 24675 वोट से जीत हासिल की है तो वहीं पर जगाधरी की बात की जाए तो कांग्रेस ने 15446 वोटों से बाजी मारी है. इसी के चलते हैं सडोरा की बात की जाए तो वहां पर भी कांग्रेस ने 40055 वोटों से अपना कब्जा कर लिया है. जिला यमुनानगर के रादौर विधानसभा क्षेत्र लोकसभा के अंतर्गत आता है, जिसको लेकर अभी वोटों की गिनती जारी है. अगर आंकड़ों की बात की जाए तो बीजेपी आगे चल रही है. वहीं पर अगर पूरे जिले यमुनानगर की बात की जाए तो कांग्रेस का पलड़ा भारी हो गया है. हालांकि इलेक्शन कमिशन इंडिया की साइट वरुण चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार की जीत दिख रही है.
16:16 PM

Delhi Lok Sabha Election: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पंहुचा सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी मौजूद

16:13 PM
Haryana Lok Sabha Elections Result: करनाल लोकसभा और करनाल विधानसभा उपचुनाव में बड़े मार्जिन से जीत रही बीजेपी
करनाल से लोकसभा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा और करनाल विधानसभा उपचुनाव में बड़े मार्जिन से जीत हो रही है. हरियाणा में एक सीट अभी क्लोज फाइट में चल रही है. अब तक भाजपा लगभग छह सीट जीत चुकी है, जिसमें विधानसभा उपचुनाव कि सीट भी है. वह लोग चार सीट जीत रहे हैं एक पर अंतिम फैसला बाद में होगा.
16:08 PM

Haryana Lok Sabha Chunav Results: अंबाला (एससी) में भाजपा पीछे चल रही है.
बीजेपी प्रत्याशी बंतो कटारिया 39,976 वोटों से पीछे चल रही हैं. यहां कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी आगे चल रहे हैं.

16:07 PM

Haryana LoK Sabha Chunav Results: हिसार में कांग्रेस आगे
हिसार लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश 27,416 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

15:46 PM

Bhiwani Lok Sabha Election Result: भिवानी महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह 39,339 वोटों से आगे चल रहे.

15:42 PM

Gurgaon LoK Sabha Chunav Results: बीजेपी से राव इंद्रजीत सिंब 51,280 वोटों से आगे, वहीं राजल बब्बर 51,280 से पीछे. 

15:31 PM

Haryana LoK Sabha Chunav Results: रोहतक और सिरसा से आगे कांग्रेस मार रही बाजी.
सिरसा के कुमारी सैलजा 2,58,820 वोटों से आगे. वहीं रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा 2,66,477 वोटों से आगे. 

15:07 PM

Chandigarh Lok Sabha Chunav Result: चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीते, संजय टंडन को दी मात
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के मनीष तिवारी को जीत मिली है, उन्होंने भाजपा के संजय टंडन को 3800 वोटों से हराया है.

 

14:58 PM

Lok Sabha Chunav Result: शाम 7 बजे PM मोदी का संबोधन

14:49 PM

Gurugram Lok Sabha Chunav Result: BJP के राव इंद्रजीत आगे
गुरुग्राम लोकसभा सीट एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. राव इंद्रजीत 16,738 से आगे चल रहे हैं. 

 

14:31 PM

Lok Sabha Chunav Result: शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं राहुल गांधी 

 

14:17 PM

Gurugram Lok Sabha Chunav Result: राज बब्बर और राव इंद्रजीत के बीच कांटे की टक्कर
गुरुग्राम लोकसभा सीट में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. कांग्रेस के राज बब्बर 2331 वोट से आगे चल रहे हैं. 

 

14:05 PM

Sonipat Lok Sabha Chunav Result: सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रम्हचारी 2347 वोटों से आगे.

 

13:46 PM

Faridabad Lok Sabha Chunav Result:फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर आगे
फरीदाबाद से बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर 1,11,329 वोटों से आगे चल रहे हैं.

13:37 PM

Hisar Lok Sabha Chunav Result: कांग्रेस के जेपी आगे
बीजेपी उम्मीदवार रणजीत सिंह को कांग्रेस के जेपी ने पीछे छोड़ा. जेपी 17,767 वोट से आगे.

 

13:30 PM

Kurukshetra Lok Sabha Chunav Result: BJP के नवीन जिंदल आगे 
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से नवीन जिंदल 4332 वोट से आगे.

 

13:25 PM

Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024: वोटों की गिनती के बीच भूपेंद्र हुड्डा का बयान सामने आया. भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, हरियाणा में कांग्रेस और BJP के बीच मुकाबला.

12:57 PM

Sonipat Lok Sabha Chunav Result: सोनीपत से BJP प्रत्याशी आगे
सोनीपत से BJP प्रत्याशी मोहन लाल बडोली 13,602 वोट से आगे. 

 

12:39 PM

Lok Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा की दो लोकसभा सीटों में कांग्रेस उम्मीदवारों को 1 लाख से ज्यादा की बढ़त
हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से कुमारी सैलजा 1,43,816 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा 1,39,408 वोटों से आगे हैं. 

 

12:28 PM

Hisar Lok Sabha Chunav Result:हिसार से जय प्रकाश आगे
बीजेपी के रणजीत सिंह और कांग्रेस के जेपी के बीच कड़ी टक्कर. कांग्रेस नेता जय प्रकाश को अब तक 12,738 वोटों की बढ़त. 

 

12:14 PM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा में 5 सीटों पर BJP और 5 सीटों पर कांग्रेस आगे
हरियाणा में BJP और कांग्रेस 5-5 सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है. सोनीपत लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार मोहनलाल बडौली आगे चल रहे हैं. 

 

11:55 AM

Kurukshetra Lok Sabha Chunav Result: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में AAP और BJP के बीच कांटें की टक्कर
AAP सुशील गुप्ता- 1,09,760 वोट, BJP नवीन जिंदल- 1,10,316 वोट, INLD अभय चौटाला 16,553 वोट, JJP पाला राम सैनी- 1,553 वोट

 

11:40 AM

Gurugram Lok Sabha Chunav Result: शुरुआती रूझानों पर कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर की प्रतिक्रिया

 

11:26 AM

Lok Sabha Chunav Result: ECI के अनुसार, 293 सीटों पर NDA और 228 सीटों पर INDIA आगे

 

11:20 AM

Kurukshetra Lok Sabha Chunav Result: BJP के नवीन जिंदल आगे 
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से नवीन जिंदल 707 वोट से आगे. सुशील गुप्ता- 71151 वोट,नवीन जिंदल- 71858 वोट.

 

11:05 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा की 3 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त
हरियाणा में भाजपा 3 सीटों पर आगे. करनाल से मनोहर लाल - 42317, महेंद्रगढ़-भिवानी से धर्मबीर सिंह -7363, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर- 15166 वोटों से आगे चल रहे हैं.

 

11:02 AM

Kurukshetra Lok Sabha Chunav Result: कुरूक्षेत्र से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुशील गुप्ता 2385 वोटों से आगे

10:59 AM

Ambala Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा की 6 सीटों पर कांग्रेस आगे
हरियाणा में कांग्रेस 6 सीटों पर कांग्रेस आगे, अंबाला से वरुण चौधरी - 27413, सिरसा से कुमारी सैलजा - 67878,  हिसार से जय प्रकाश जेपी - 1050, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी - 1742, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा - 70740 और गुरुग्राम से राज बब्बर - 43739 वोटों से आगे चल रहे हैं. 

 

10:45 AM

Ambala Lok Sabha Chunav Result: अंबाला से BJP प्रत्याशी बंतो कटारिया पीछे

 

10:31 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा में BJP को बड़ा झटका
हरियाणा लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में BJP को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है. कांग्रेस 6 और AAP एक सीट पर आगे चल रही है. BJP महज 3 सीटों पर आगे है. 

 

10:17 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा की 4 सीटों पर कांग्रेस आगे
अंबाला से वरूण चौधरी 23796, सिरसा से सैलजा - 42102, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा - 35458, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी - 4697 वोटों से आगे

 

10:12 AM

Gurugram Lok Sabha Chunav Result: गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस के राज बब्बर आगे
गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 40,533 वोट से पीछे. कांग्रेस के राज बब्बर  98,377 भाजपा राव इंद्रजीत सिंह 57,844 वोट

 

10:06 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: भाजपा 4, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे, एक सीट पर AAP आगे
अंबाला - वरुण चौधरी 14900 वोट से आगे
भिवानी - 6511 वोट से धर्मवीर आगे
फरीदाबाद - कृष्णपाल गुर्जर 7133 वोट से आगे
गुरुग्राम - 28487 वोट से राजबब्बर आगे
हिसार - 6579 बीजेपी रणजीत सिंह आगे
करनाल - मनोहर लाल 6630 वोट से आगे
कुरुक्षेत्र - आप सुशील गुप्ता 2080 वोट से आगे
रोहतक - 28952 दीपेंद्र हुड्डा आगे
सिरसा - 30157 कुमारी सैलजा आगे
सोनीपत --915 सतपाल ब्रह्मचारी आगे

 

09:57 AM

Gurugram Lok Sabha Chunav Result: गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस के राज बब्बर आगे
गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 21,114 वोट से पीछे. कांग्रेस के राज बब्बर 38,670, भाजपा राव इंद्रजीत सिंह 17,556 वोट

 

09:48 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा की 5 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त
हरियाणा की 5 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है, वहीं 4 सीटों में BJP को बढ़त मिलती दिख रही है.

 

09:38 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा की 4 सीटों पर BJP आगे 

 

 

09:28 AM

Faridabad Lok Sabha Election Result: मनोहर लाल पिछड़े
करनाल लोकसभा सीट में दूसरे राउंड की काउंटिंग में बीजेपी के मनोहर लाल 3371 वोट से पीछे हुए, दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे.

 

09:15 AM

Faridabad Lok Sabha Election Result: फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप आगे
फरीदाबाद लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर पिछड़ गए हैं. कांग्रेस के महेंद्र प्रताप आगे चल रहे हैं. 

 

09:08 AM

Ambala Lok Sabha Chunav Result: पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की लीड 

 

09:05 AM

Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha Election Result: भिवानी महेंद्रगढ़ से कांग्रेस के राव दान सिंह आगे
भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह आगे. पहले राउंड में राव दान सिंह को- 9638 वोट और धर्मवीर सिंह- 8750 वोट मिले.

 

08:52 AM

Charkhi Dadri Election Result: बीजेपी के धर्मवीर सिंह आगे 
चरखी दादरी और बाढ़डा में पहले राउंड की काउंटिंग में बीजेपी के धर्मवीर सिंह आगे.

 

08:46 AM

Lok Sabha Chunav Result: ECI  के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 17 और कांग्रेस एक सीट पर आगे 

 

08:44 AM

Ambala Lok Sabha Chunav Result: अंबाला से बंतो कटारिया आगे
अंबाला लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बंतो कटारिया पहले राउंड की काउंटिंग में 753 से लीड कर रही हैं.

 

08:40 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा की 3 सीटों पर कांग्रेस आगे
रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा से कुमारी सैलजा और सोनीपत से सतपाल ब्रम्हाचारी आगे.

 

08:37 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा में 4 सीटों पर BJP और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे
हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में 4 सीटों पर BJP और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे.

 

08:36 AM

Karnal Election Result 2024: करनाल लोकसभा उपचुनाव में चल रही पोस्टल बेलेट की गिनती 

 

08:29 AM

Kurukshetra Lok Sabha Election Result 2024: कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल पीछे 
हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं. AAP के सुशील गुप्ता आगे हैं. 

 

08:22 AM

Haryana Lok Sabha Election Result 2024: हरियाणा की दो सीटों पर BJP और दो पर कांग्रेस आगे
हरियाणा की सभी 10 सीटों पर काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में दो सीटों में BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है.

 

08:12 AM

Haryana Lok Sabha Election Result 2024: हरियाणा की एक सीट पर BJP और एक पर कांग्रेस आगे
हरियाणा की सभी 10 सीटों पर काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में एक सीट में BJP और एक सीट में कांग्रेस आगे है.

 

08:00 AM

Haryana Lok Sabha Election Result 2024: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों में शुरू हुई काउंटिंग

 

07:48 AM

Elections Results 2024: BJP ने बूथ एजेंट को दिए खास निर्देश
बीजेपी ने मतगणना के लिए की विशेष तैयारियां की हैं. अपने बूथ एजेंट, बूथ इंचार्ज और काउंटिग एजेंट को खास दिशा-निर्देश जारी करते हुए ईवीएम पर खासतौर से नजर रखने को कहा गया है. सभी इंचार्ज और एजेंट से कहा गया कि मतगणना केंद्रों पर ईवीएम की सील अच्छे से चेक करें. ईवीएम मशीन उम्मीदवार और एजेंट के सामने ही खोली जाएं, इसका विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है. सभी इंचार्ज और एजेंट को कहा गया है कि वे फॉर्म 17 सी को देखें कि उसमें कितने वोट लिखे हुए हैं और कुल कितने वोट पड़े हैं. 

 

07:32 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result: AAP नेता संदीप पाठक ने कहा- नतीजे हमारे पक्ष में होंगे

 

07:18 AM

Soniopat Lok Sabha Chunav Result: सोनीपत के बिट्स कॉलेज में होगी मतगणना
सोनीपत बिट्स कॉलेज सेंटर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अब से थोड़ी देर बाद यहां काउंटिंग की जाएगी. मतगणना सेंटर में जांच के बाद ही सभी राजनीतिक दलों के एजेंटों को प्रवेश दिया जा रहा है. 

 

07:04 AM

Lok Sabha Chunav Result: हरियाणा से BJP और INDIA गठबंधन के उम्मीदवार

fallback

 

06:55 AM

Haryana Lok Sabha Election Result: हरियाणा में BJP को नुकसान
हरियाणा में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने सभी 10 सीटों में जीत दर्ज की थी. हालांकि, किसानों की नाराजगी की वजह से इस बार BJP को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है. 

 

06:46 AM

Jhajjar Lok Sabha Chunav Result Live: झज्जर में थ्री लेयर सिक्योरिटी

 

06:38 AM

Jind Lok Sabha Chunav Result Live: जींद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

06:34 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live: हरियाणा में 64.80 फीसदी वोटिंग
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को वोटिंग हुई थी, जिसमें  64.80 प्रतिशत मतदान हुआ था.

 

06:22 AM

Jhajjar Lok Sabha Chunav Result Live: झज्जर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

06:08 AM

Haryana Lok Sabha Chunav Result Live: हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों में 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. पहले बैलेट पेपर की काउटिंग की जाएगी.  

Trending news