Kurukshetra News: JJP ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से किया चुनावी शंखनाद, AAP, कांग्रेस पर कसा तंज
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1946022

Kurukshetra News: JJP ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से किया चुनावी शंखनाद, AAP, कांग्रेस पर कसा तंज

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जन नायक जनता पार्टी ने नव संकल्प रैली के माध्यम से 2024 चुनावी शंखनाद किया. इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने AAP और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. 

Kurukshetra News: JJP ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से किया चुनावी शंखनाद, AAP, कांग्रेस पर कसा तंज

Kurukshetra News: साल 2024 में हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. यही नहीं BJP, कांग्रेस और AAP तीनों राजनीतिक पार्टियों द्वारा हरियाणा में सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है. आज दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल रोहतक में AAP कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा और खुद को हरियाणा का लाल बताते हुए 2024 में सरकार बनाने का दावा किया. वहीं दूसरी तरफ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जन नायक जनता पार्टी ने भी नव संकल्प रैली के माध्यम से 2024 चुनावी शंखनाद किया. 

चुनावी सरगर्मियों के बीच जन नायक जनता पार्टी ने भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से नव संकल्प रैली के माध्यम से 2024 चुनावी शंखनाद किया. इस दौरान पार्टी सुप्रीमो अजय चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र के बाद सिरसा में रैली कर शक्तिपरीक्षण करेगी. इस दौरान अजय चौटाला ने कहा कि समय आने पर वृद्धावस्था पेंशन10,000 रुपये की जाएगी. उन्होंने संगठन की मजबूती पर बात करते हुए कहा कि यदि संगठन मजबूत होगा तो काम करवाने में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें- Kaithal News: नवनियुक्त BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी पहुंचे कैथल, कहा- 2024 में सभी 10 लोकसभा सीट जीतने के लिए करेंगे काम

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह (Birender Singh) ने BJP-JJP गठबंधन पर कई बार तंज कसते हुए नजर आ चुके हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि  BJP-JJP गठबंधन की कोई संभावना नहीं हैं और यह गठबंधन BJP के हितों के खिलाफ है. अब इस पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा और कहा कि हरियाणा में सरकार स्थिर चल रही है. 

AAP पर कसा तंजा
नव संकल्प रैली के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि दिल्ली को पानी चाहिए लेकिन पंजाब SYL का पानी नहीं देगा. दिल्ली को साफ हवा चाहिए, लेकिन पंजाब पराली में आग लगता रहेगा. वहीं उन्होंने विपक्षियों द्वारा चार उपमुख्यमंत्री बनाने की बात पर कहा कि उनके उपमुख्यमंत्री बनने से मुख्यमंत्री पद की गरिमा तो बनी हुई है. तेरह मंत्रियों की जगह उपमुख्यमंत्री बना लो तो क्या फर्क पड़ता है. 

Input- Darshan Kait

Trending news