Haryana News: हरियाणा में हुआ विभागों का बंटवारा! नायब सैनी ने संभाली ये बड़ी जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
Advertisement

Haryana News: हरियाणा में हुआ विभागों का बंटवारा! नायब सैनी ने संभाली ये बड़ी जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: नायब सैनी के CM बनने के बाद मंत्रिमंडल में 8 नए चेहरों को शामिल किया गया था, जिसके बाद नायब कैबिनेट में कुल मिलाकर 13 मंत्री शामिल हो चुके हैं. लेकिन, आज सैनी के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. तो चलिए जानते हैं कि किसको कौन सा विभाग मिलेगा हैं. देखें पूरी लिस्ट...

Haryana News: हरियाणा में हुआ विभागों का बंटवारा! नायब सैनी ने संभाली ये बड़ी जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया है. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गृह विभाग डोर अपने हाथों में रखी है. इससे पहले यह विभाग अनिल विज इसी संभाल रहे थे और इस बार नायब सैनी कैबिनेट में उन्हें जगह नहीं मिली है. बता दें कि 12 मार्च, 2024 को हरियाणा की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल मची और इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने से पद से इस्तीफा दे दिया.

मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद कुरुक्षेत्र से सांसद और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को राज्य का नया मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया. इसी के साथ हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभागों के बंटवारे में जेपी दलाल को वित्त मंत्री का दायित्व सौंपा है. नायब सैनी के CM बनने के बाद मंत्रिमंडल में 8 नए चेहरों को शामिल किया गया था, जिसके बाद नायब कैबिनेट में कुल मिलाकर 13 मंत्री शामिल हो चुके हैं. लेकिन, आज सैनी के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. तो चलिए जानते हैं कि किसको कौन सा विभाग मिलेगा हैं. देखें पूरी लिस्ट...

- हरियाणा सरकार में मंत्रालयों का किया आवंटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी-

1. गृह

2. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

3. आबकारी एवं कराधान

4. युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता

5. सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति

6. विदेशी सहयोग

7. न्याय प्रशासन

8. खान एवं भूविज्ञान

9. सामान्य प्रशासन

10. सीआईडी

11. कार्मिक एवं प्रशिक्षण

12. राजभवन मामले

13. विधि एवं विधायी

14. (कोई अन्य विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित न हो)

कंवर पाल, मंत्री-

1. कृषि एवं किसान कल्याण

2. पशुपालन एवं डेयरी

3. मत्स्य पालन

4. संसदीय मामले

5. आतिथ्य सत्कार

6. विरासत एवं पर्यटन

मूलचंद शर्मा, मंत्री-

1. उद्योग एवं  वाणिज्य

2.श्रम

3.खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

4.चुनाव

रणजीत सिंह, मंत्री-

1.बिजली

2.जेल

जय प्रकाश दलाल, मंत्री-

1.वित्त विभाग

2.योजना

3.नगर एवं ग्राम नियोजन एवं शहरी संपदा

4.अभिलेखागार

डॉ. बनवारी लाल, मंत्री-

1.पब्लिक हेल्थ

2.पी डब्ल्यू डी (भवन एवं सड़क)

3.वास्तुकला

डॉ. कमल गुप्ता, मंत्री-

1.स्वास्थ्य

2.चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान

3.आयुष

4.नागरिक उड्डयन

श्रीमती. सीमा त्रिखा, राज्य मंत्री-

1.स्कूल शिक्षा

(स्वतंत्र प्रभार)

2.उच्च शिक्षा

(स्वतंत्र प्रभार)

महिपाल ढांडा, राज्य मंत्री-

1.विकास एवं पंचायत

(स्वतंत्र प्रभार)

2.सहकारिता

(स्वतंत्र प्रभार)

असीम गोयल, राज्य मंत्री-

1.परिवहन

(स्वतंत्र प्रभार)

2.महिला एवं बाल विकास

(स्वतंत्र प्रभार)

डॉ. अभय सिंह यादव, राज्य मंत्री-

1.सिंचाई एवं जल संसाधन

(स्वतंत्र प्रभार)

2.सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण

(स्वतंत्र प्रभार)

सुभाष सुधा, राज्य मंत्री-

1.शहरी स्थानीय निकाय

(स्वतंत्र प्रभार)

2.सभी के लिए आवास

(स्वतंत्र प्रभार)

बिशम्बर सिंह, राज्य मंत्री-

1.सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति  पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा)

(स्वतंत्र प्रभार)

2.मुद्रण एवं लेखन सामग्री

(स्वतंत्र प्रभार)

संजय सिंह, राज्य मंत्री

1.पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव

(स्वतंत्र प्रभार)

2.खेल

(स्वतंत्र प्रभार)

Trending news