January में आधा महीने बंद रहेंगे Bank, यहां देखें Holiday List
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1497114

January में आधा महीने बंद रहेंगे Bank, यहां देखें Holiday List

Bank Holidays in January: RBI के नए साल के कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2023 में बैंक 14 दिनों तक बंद रहने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि जनवरी 2023 में किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. 

January में आधा महीने बंद रहेंगे Bank, यहां देखें Holiday List

Bank Holidays in January 2023: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर खत्म होने वाला है और जल्द ही नए साल 2023 (New Year 2023) शुरू होने वाला है. ऐसे में अगर आप नए साल के जनवरी में बैंक से जुड़े काम करने की सोच रहे हैं तो यह जान ले कि अगले महीने में बैंक में छुट्टियों (Bank Holidays) की भरमार है. ज्यादा समय तक बैंक हॉलिडे होने से जनता को कई बार बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. तो आप अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें. इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है.

RBI के नए साल के कैलेंडर (New Year Calender) के अनुसार जनवरी 2023 में बैंक 14 दिनों तक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आप बैंक की छुट्टियों राज्यों के अनुसार चेक कर सकते हैं. इसके बाद आप अपने काम की प्लानिंग उसी हिसाब से कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि जनवरी 2023 में किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: साल 2022 के Top 10 Bollywood Songs की लिस्ट में Srilankan गाना शामिल

January 2023 Bank holidays full list:
1 January 2023- रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
5 January 2023- गुरु गोविंद सिंह जयंती (Guru Govind Singh Jayanti)
8 January 2023- रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
11 January 2023- बुधवार (मिशनरी डे पर मिजोरम में बैंक बंद) (Missionery Day in Mizoram)
12 January 2023- गुरुवार (स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक बंद) (Swami Vivekanand Jayanti in West Bengal)
14 January 2023- मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार) (Makar Sakranti)
15 January 2023 पोंगल/माघ बिहू/रविवार (सभी राज्यों की छुट्टी) (Pongal, Magh Bihu)
22 January 2023- रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
23January 2023- सोमवार- (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर असम में बैंक बंद) (Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti in Assam)
25 January 2023- बुधवार - (हिमाचल प्रदेश का राज्य दिवस) (Himachal Pradesh Day)
26 January 2023- गुरुवार- (गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद) (Republic Day 2023)
28 January 2023- चौथा शनिवार (Fourth Saturday)
29 January 2023- रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
31 January 2023- मंगलवार- (मी.डैम.मी.फी के कारण असम में बैंक बंद) (Me-Dam-Me-Phi 2023 in Assam) 

Trending news