Yamuna Pollution: छठ पर्व के पहले यमुना किनारे लगा गंदगी का अंबार, श्रद्धालु हो रहे परेशान
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1942745

Yamuna Pollution: छठ पर्व के पहले यमुना किनारे लगा गंदगी का अंबार, श्रद्धालु हो रहे परेशान

Yamuna Pollution: छठ महापर्व से पहले यमुना घाटों पर गंदगी का अंबार नजर आ रहा है, जिसकी वजह से यमुना प्रदूषित हो रही है. वहीं इसकी वजह से श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी हो रही है. 

Yamuna Pollution: छठ पर्व के पहले यमुना किनारे लगा गंदगी का अंबार, श्रद्धालु हो रहे परेशान

Yamuna Pollution: वायु प्रदूषण का सितम झेल रहे दिल्लीवासियों के सिर पर जल प्रदूषण का खतरा भी मंडराने लगा है. यमुना किनारे लगातार बढ़ रही गंदगी की वजह से यमुना में जल प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. यमुना में पहले ही अमोनिया की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से सरकारी चिंतित है. वहीं अब यमुना किनारे फैली गंदगी प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का संकेत दे रही है. सरकार द्वारा हर साल यमुना को साफ करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, उसके बाद भी यमुना की स्थिति जस की तस बनी हुई है. 

विजयदशमी के बाद से यमुना के किनारे लगातार फैली गंदगी को लेकर Zee मीडिया की टीम ने आज रियलिटी चेक किया. Zee मीडिया की टीम वजीराबाद के रामघाट, जगतपुर घाट, शनि श्याम घाट, तिगीपुर यमुना घाट व झगोला घाट पर पहुंची और इन सभी जगहों पर यमुना के किनारे फैली गंदगी का जायजा लिया. इस दौरान हमारी टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि प्रशासनिक अधिकारी यमुना किनारे फैली गंदगी पर काम कर रहे हैं या नहीं. यमुना किनारे फैली गंदगी की तस्वीरें खुद यहां के मौजूदा हालात बयां कर रही है. यमुना जल प्रदूषण के कई कारणों में से यमुना किनारे फैली गंदगी भी एक मुख्य वजह है, लेकिन अधिकारियों की तरफ से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. 

विजयदशमी के पर्व के बाद यमुना में मूर्ति विसर्जन हुआ और नवरात्रों में इस्तेमाल हुई पूजा सामग्री को यमुना किनारे फेंक दिया गया. जिसे उठाने के लिए अब तक प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि आगे नहीं आए हैं. इस वजह से छठ पूजा की तैयारियां करने वाले श्रद्धालु बेहद परेशान हैं. 

ये भी पढ़ें- Delhi News: BJP सासंद बिधूड़ी की CM केजरीवाल को सलाह, नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा भले पत्नी चलाएं सरकार

छठ पूजा का महापर्व नजदीक है, जिसमें ज्यादातर पूर्वांचली लोगों की आस्था यमुना से जुड़ी होती है. हर वर्ष यमुना में जल प्रदूषण व अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने की वजह प्रशासनिक अधिकारी द्वारा यमुना में छठ पूजा की अनुमति नहीं दी जाती. लेकिन दूसरी तरफ जल प्रदूषण फैलने वाले लोगों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जाता और न ही यमुना के किनारे लगे गंदगी के अंबार को साफ किया जाता है. 

शनि श्याम घाट में नजर आई सफाई
कई यमुना घाट का रियल्टी चेक करने पर केवल शनि श्याम घाट पर साफ-सफाई देखने को मिली. मिली जानकारी के अनुसार, यह घाट समाज सेवी कुलदीप सिंह चौधरी ने गोद ले रखा है,  हर पर्व के बाद जिम्मेदारी के साथ इस घाट की साफ-सफाई की जाती है. 

Input- Nasim Ahmad

Trending news