AAP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में 2 फरवरी को AAP का बड़ा प्रदर्शन, CM केजरीवाल और मान होंगे शामिल
Advertisement

AAP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में 2 फरवरी को AAP का बड़ा प्रदर्शन, CM केजरीवाल और मान होंगे शामिल

Chandigarh Mayor Elections News: दिल्ली में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली मामले में 2 फरवरी को AAP के  प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे.

AAP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में 2 फरवरी को AAP का बड़ा प्रदर्शन, CM केजरीवाल और मान होंगे शामिल

Delhi AAP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली से बीजेपी द्वारा मेयर बनाने का आरोप लगते हुए AAP ने बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. आप ने दिल्ली में 2 फरवरी को BJP हेडक्वार्टर पर बड़ा प्रदर्शन करने की घोषणा की है. आपको बता दें कि इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे.

बता दें की 30 जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सबसे ज्यादा पार्षद होने के बावजूद आप-कांग्रेस का गठबंधन यह चुनाव हार गया. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में नतीजे आने के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी पर धांधली करने और चुनाव में सही से प्रक्रिया का पालन नहीं करने का भी आरोप लगाया. इसी को लेकर आज यह मामला हरियाणा-पंजाब हाईकोर्ट में पहुंचा. जिसमें सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चंडीगढ़ MC और प्रशासन से 3 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.

Trending news