Nitish Kumar oath

राजभवन में नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. नीतीश ने आज ही सुबह इस पद से इस्तीफा दिया था और शाम होते-होते भाजपा के समर्थन से उन्होंने सरकार का गठन भी कर लिया.

Gangesh Thakur
Jan 28, 2024

Nitish Kumar oath

जेपी नड्डा और नीतीश कुमार शपथ ग्रहण से पहले एक ही जगह बैठे और बातचीत करते नजर आए.

Nitish Kumar oath

नीतीश कुमार के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली, दोनों भाजपा के कोटे से बने हैं. इसमें पहला नाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का है.

Nitish Kumar oath

नीतीश कुमार के साथ भाजपा के विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Nitish Kumar oath

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चिराग पासवान भी पहुंचे थे. जबकि चिराग और नीतीश की राजनीतिक दुश्मनी जगजाहिर है.

Nitish Kumar oath

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में एक बार फिर नेताओं का जमावड़ा था.

Nitish Kumar oath

नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह के पहले और बाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ काफी भावपूर्ण तरीके से बात करते नजर आए, मानो वह NDA का दामन छोड़कर कहीं गए ही ना हो.

Nitish Kumar oath

नीतीश कुमार जब 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे तो वहां भाजपा और NDA गठबंधन के तमाम नेता मौजूद थे.

VIEW ALL

Read Next Story