Women Asian Hockey Champions Trophy 2023: महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी रांची में की जाएगी आयोजित, ये देश लेंगे हिस्सा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1836237

Women Asian Hockey Champions Trophy 2023: महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी रांची में की जाएगी आयोजित, ये देश लेंगे हिस्सा

Women Asian Hockey Champions Trophy 2023: हॉकी खिलाड़ियों के नर्सरी के तौर पर पहचान बना चुके झारखंड की राजधानी रांची एशियन विमेन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रही है. खेल मंत्री हाफिज अल हसन और हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट दिलीप तिर्की ने लोगों अनावरण कार्यक्रम के दौरान तारीखों का ऐलान किया.

 

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी रांची में की जाएगी आयोजित (File Photo)

Women Asian Hockey Champions Trophy 2023 in Ranchi: देश में पहली बार हो रहे झारखंड एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का (Women Asian Hockey Champions Trophy 2023 in Ranchi) आधिकारिक ऐलान मंगलवार (22 अगस्त) को कर दिया गया. इस दौरान हॉकी झारखंड के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और खेल विभाग के निदेशक सरोजनी लकड़ा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. रांची में हो रहे इस टूर्नामेंट (Women Asian Hockey Champions Trophy 2023 in Ranchi) के लिए खेल विभाग की ओर से 10 करोड़ की राशि का चेक मंत्री हफीजुल हसन ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष को सौंपा.

इस टूर्नामेंट के 'लोगो' का भी अनावरण

कार्यक्रम के दौरान देश में पहली बार हो रहे इस टूर्नामेंट के 'लोगो' का भी (Women Asian Hockey Champions Trophy 2023 in Ranchi) अनावरण किया गया. इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत समेत एशिया की छह टॉप टीमें शामिल हो रही है. इसमें भारत के अलावा चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें है. टूर्नामेंट में कुल 21 मैच खेले जाएंगे. 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट में हर दिन 3 मैच का आयोजन किया जाएगा. सभी मैच रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में खेले (Women Asian Hockey Champions Trophy 2023 in Ranchi) जाएंगे.

ये भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती पर 35 करोड़ रुपए होंगे खर्च, कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर

रांची में आयोजित होगी

झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट (Women Asian Hockey Champions Trophy 2023 in Ranchi) का गवाह हॉकी प्रशंसक निशुल्क प्रवेश पाकर बन सकेंगे. दरअसल, झारखंड सरकार की ओर से मैच के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखा गया है. वहीं, भारतीय टीम की पूर्व कप्तान ने इस आयोजन को हॉकी के लिए माइलस्टोन बताया है. भगवान बिरसा मुंडा की धरती में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में हॉकी खेलती नजर आएंगे, जो झारखंड के लिए ऐतिहासिक पल होगा.

Trending news