Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में रांची की बेटियां दिखाएंगी दमखम, हॉकी टीम में भारत का करेंगी नेतृत्व
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1279676

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में रांची की बेटियां दिखाएंगी दमखम, हॉकी टीम में भारत का करेंगी नेतृत्व

 इंग्लैंड में आज से आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम भी शामिल है. इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीम टेटे और संगीता कुमारी आपनी टीम के साथ खेल रही है. हॉकी टीम का पहला मैच कल घाना के साथ है. 

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में रांची की बेटियां दिखाएंगी दमखम, हॉकी टीम में भारत का करेंगी नेतृत्व

रांचीः Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 शुरू हो गया है. जिसमें दुनियाभर के टॉप एथलीट हिस्सा लेने पहुंच गए है. 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत भी अपने 300 दलों के साथ हिस्सा लेने बर्मिंघम गया है जो 19 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे. रांची से भारतीय हॉकी टीम में खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल है. हॉकी टीम का पहला मैच कल घाना के साथ है.

रांची की तीन खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्म दिखाएंगी दमखम
इंडिया हॉकी टीम के पूर्व कोच नरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि इंग्लैंड में आज से आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम भी शामिल है. इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीम टेटे और संगीता कुमारी आपनी टीम के साथ खेल रही है. हॉकी टीम का पहला मैच कल घाना के साथ है. उन्होंने बताया कि टीम में शामिल करंगागुड़ी ( सिमडेगा) की संगीता कुमारी की परिवारिक स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर है. मां-पिता के अलावा 5 उसकी बहन और एक भाई है. इनका जीवन यापन किसी तरह खेतीबाडी या से चल रहा है. संगीता ने सीमित साधन के साथ हॉकी का अभ्यास किया, आज सभी संगीत अपनी मेहनत के दम पर भारतीय हॉकी टीम में शामिल हुई और कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलकर भारत का नेतृत्व कर रही है.

एकलव्य सेंटर में करती थी अभ्यास
द्रोणाचार्य अवॉर्डी नरेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के नेतृत्व करने वाली तीनों खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी रांची के एकलव्य सेंटर में प्रशिक्षण लेती है. उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियां बहुत ही मेहनती है. यह तीनों खिलाड़ी सामान्य परिवार से है. आज तीनों खिलाड़ी ने अपनी मेहनत के दम पर भारतीय हॉकी टीम में चयन किया. तीनों ही आज भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है. कोट उनके साथी खिलाड़ियों और पूर्व कोच सैनी ने इस गेम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़िए- CWG 2022: कच्चा मकान में रहने वाली झारखंड की संगीता कुमारी अब बर्मिंघम में करेगी कमाल

Trending news