MS Dhoni Facebook Live: क्या आईपीएल से संन्यास लेंगे एमएस धोनी? पोस्ट शेयर कर कहा- देने वाला हूं बड़ी खबर, रविवार को होंगे लाइव
Advertisement

MS Dhoni Facebook Live: क्या आईपीएल से संन्यास लेंगे एमएस धोनी? पोस्ट शेयर कर कहा- देने वाला हूं बड़ी खबर, रविवार को होंगे लाइव

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा करने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दी है. आमतौर पर सोशल मीडिया पर धोनी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन अपने फैंस तक कुछ बड़ी खबरों को पहुंचाने के लिए वो सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं.

MS Dhoni Facebook Live: क्या आईपीएल से संन्यास लेंगे एमएस धोनी? पोस्ट शेयर कर कहा- देने वाला हूं बड़ी खबर, रविवार को होंगे लाइव

रांची: MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा करने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दी है. आमतौर पर सोशल मीडिया पर धोनी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन अपने फैंस तक कुछ बड़ी खबरों को पहुंचाने के लिए वो सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. रविवार, 25 सितंबर को वो फेसबुक लाइव के जरिए कुछ रोमांचक घोषणा करने जा रहे हैं. 

रविवार को होंगे लाइव
फेसबुक पर उन्होंने जानकारी दी कि 25 सितंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे वो अपने फैंस के साथ एक खबर शेयर करेंगे. फेसबुक पर पोस्ट करते हुए धोनी ने अपने फैंस को जानकारी दी कि लाइव आकर वह आपको रोमांचक खबर देने वाले हैं. धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा कि, आपके साथ मैं  एक खबर साझा करूंगा. ये जानकारी मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर दूंगा. आशा करता हूं, आप सब वहां होंगे. एमएस धोनी ने जैसे ही फेसबुक पर ये पोस्ट शेयर किया फैंस ने उनके पोस्ट के पीछे के कारण की भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी. कई क्रिकेट प्रशंसक ये भविष्यवाणी कर रहे हैं कि धोनी आईपीएल से संन्यास का एलान कर सकते हैं. 

2 साल पहले लिया था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
बता दें कि एमएस धोनी ने 2 साल पहले 15 अगस्त 2020 (Ms Dhoni Retirement Date – 15 August 2020) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहा था. हालांकि धोनी अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और वो उसके कप्तान भी हैं. ऐसे में फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी कल कुछ अच्छी खबर सुनाएंगे. हालांकि ये भी हो सकता है कि वो कोई विज्ञापन से जुड़ी खबर हो, लेकिन धोनी ऐसा बहुत कम ही करते हैं. इसलिए धोनी के फैंस अब रविवार दोपहर 2 बजे होने वाले लाइव (MS Dhoni Facebook Live) का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Roger Federer Emotional Farewell: कोहली ने शेयर की 'खेल की सबसे खूबसूरत तस्वीर...' फेडरर के आखिरी मैच में रोते दिखे नडाल

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में एक
वहीं महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर की अगर बात करें तो उनकी गिनती देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है. अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को टी20 और 50 ओवरों का विश्व कप जिताया है. उन्होंने 350 वनडे  90 टेस्ट और 98 अंतरराष्ट्रीय टी 20 मुकाबले खेले.  इनमें धोनी ने क्रमश 10773, 4876 और 1617 रन बनाए.

Trending news