Jharkhand Weather Report: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत
Advertisement

Jharkhand Weather Report: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

Jharkhand Weather Report: झारखंड के मौसम में अचानक से बदलाव होने वाला है. राज्य के उत्तरी हिस्से में अचानक तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच गिरेगा. यह गिरावट पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा जैसे जिलों में होगी. राजधानी रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ.

Jharkhand Weather Report: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

रांची: Jharkhand Weather Report: झारखंड के मौसम में अचानक से बदलाव होने वाला है. राज्य के उत्तरी हिस्से में अचानक तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच गिरेगा. यह गिरावट पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा जैसे जिलों में होगी. राजधानी रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद का कहना है कि राज्य के इन इलाकों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा. इन इलाकों के अलावा राज्य के मध्य भाग में राजधानी रांची, रामगढ़, खूंटी, गुमला और बोकारो भी शामिल है, जबकि दक्षिणी भाग में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 फरवरी को राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है. वहीं 1 और 2 फरवरी को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का संभावना है. इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम ठंड से सामान्य की तरफ बढ़ेगा.

रामगढ़ सबसे ठंडा

मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में फिर से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम को अगर देखें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा. चाईबासा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और रामगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 11.5, डालटनगंज का 8.9, बोकारो का 9.5, जमशेदपुर का 15.5, चाईबासा का 15.8, देवघर का 9.5, गिरिडीह का 9.4, सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और खूंटी का 10.2 रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने ली करवट, अगले दो दिन ठंड बढ़ने की आशंका

Trending news