Dhanteras 2022: आज धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त, इस समय खरीद लें सोना
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1406338

Dhanteras 2022: आज धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त, इस समय खरीद लें सोना

ज्योतिष के अनुसार इस बार धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दो दिन है. धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति, जमीन, बर्तन जैसी चीजों की खरीदारी शुभ माना जाता है. इस बार धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है.

Dhanteras 2022: आज धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त, इस समय खरीद लें सोना

पटनाः Dhanteras 2022: धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं. इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. ऐसे में सर्राफा व्यापारियों के लिए लाभ कमाने का अच्छा मौका है, तो वहीं खरीदारों को भी शुभ तिथि में खरीदारी के लिए अधिक समय मिलेगा. धनतेरस पूजा का समय 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से 8.17 बजे के बीच रहेगा. धनतेरस की खरीदारी इस बार 22 अक्टूबर 2022 की पूरी रात और 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि समाप्त होने तक कर सकते हैं. 

ज्योतिष के अनुसार इस बार धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दो दिन है. धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति, जमीन, बर्तन जैसी चीजों की खरीदारी शुभ माना जाता है. इस बार धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है. इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए कुल 24 घंटे शुभ मुहूर्त है. धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है क्योंकि सोना भगवान धन्वंतरी और कुबेर की धातु है. इसे खरीदने और घर में रखने से आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है. वहीं चांदी चंद्रमा की धातु है. जो शीतलता प्रदान करती है

जानिए, आज का शुभ मुहूर्त

पूजा मुहूर्त - शाम 7 बजकर 10 - रात 08 बजकर 24 (22 अक्टूबर 2022)
प्रदोष काल: शाम 5.52 - रात 8.24 (22 अक्टबर 2022)
वृषभ काल: शाम 7.10 - रात 09.06 (22 अक्टबर 2022)

धनतेरस पर न खरीदें ये वस्तुएं
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस दिन को धन्वंतरि देव की जयंती के रूप में भी मनाते हैं. धनतेरस 2022 पर धनवंतिर देव की पूजा के साथ कुबेर, लक्ष्मी, गणेश और यम की भी पूजा की जाती है. धनतेरस के दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है. इस दिन सोना, चांदी, पीतल की चीजें और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. हालांकि धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजें बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए.

ये भी पढ़िए- मौसम में बदलाव के साथ पटना की खराब हुई हवा, धूलकण से बढ़ने लगी धुंध

Trending news