फिजिक्स नोबेल प्राइज 2020: रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को मिला अवार्ड
Advertisement

फिजिक्स नोबेल प्राइज 2020: रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को मिला अवार्ड

5 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर के बीच मेडिसिन, विज्ञान, अर्थशास्त्र और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नोबेल प्राइज की घोषणा की जाने वाली है

फिजिक्स नोबेल प्राइज विजेता 2020

स्वीडनः साल 2020 के नोबेल प्राइज विनर्स की घोषणा होना सोमवार से शुरू हो गया है. आज मंगलवार को फिजिक्स के नोबेल प्राइज विनर्स की घोषणा की गई. अमेरीका के रोजर पेनरोज को जनरल रिलेटिवीटी थ्योरी में ब्लैक होल फॉर्मेशन में खोज के लिए, तो वहीं अमेरीका के रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रीय घेज को गैलेक्सी के सेन्टर में सुपरमेसीव कम्पाउंड की खोज के लिए संयुक्त रूप से फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया है. 

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
विज्ञान की द रोयल स्वीडीश अकादमी ने आज 4 बजे अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दो अलग-अलग खोजों के लिए संयुक्त रूप से नोबेल प्राइज देने की घोषणा की है. नोबेल प्राइज के रूप में मिलने वाले 10 मिलीयन स्वीडन क्रोनोर दो उपलब्धियों के लिए तीनों विजेताओं को दिए जाएंगे. इसमें आधी राशि रोजर पेनरोज को तो वहीं ईनाम की आधी राशि रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रीय घेज को संयुक्त रूप से दी जाएगी. 

मेडिसिन क्षेत्र में सोमवार को दिया गया नोबेल
साल 2020 में विज्ञान, अर्थशास्त्र और अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल प्राइज की घोषणा 5 से 12 अक्टूबर के बीच की जानी है. इसी सिलसिले में सोमवार 5 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल प्राइज दिया गया. हार्वे अल्टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्स राइस को संयुक्त रूप से हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए नोबेल प्राइज दिया गया.

LIVE TV LINK

Trending news