नोबेल प्राइज 2020: अमेरीका की लूईस ग्लूक को मिला साहित्य का नोबेल
Advertisement

नोबेल प्राइज 2020: अमेरीका की लूईस ग्लूक को मिला साहित्य का नोबेल

द रोयल स्वीडिश अकादमी द्वारा 5 नवंबर से 12 नवंबर के बीच विज्ञान, साहित्य और अर्थशास्त्र सहित अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिए जा रहे हैं. इसी सिलसिले में आज बुधवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई. 

The Nobel Prize Twitter photos

स्वीडनः द रोयल स्वीडिस अकादमी ने 2020 के साहित्य के नोबेल प्राइज की घोषणा कर दी है. अमेरीकी कवयित्री लूईस ग्लूक को साहित्य क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. उनकी 2006 में लिखी गई "Averno" (एवर्नों) और 2014 में लिखी गई "Faithful and Virtuas Night" (फैथफूल एंड वर्चुअस नाइट) के लिए उन्हें साल 2020 का साहित्य का नोबेल प्राइज दिया गया. द नोबेल प्राइज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. लूईस ग्लूक को ईनाम के रूप में 10 मिलीयन स्वीडन डॉलर दिए जाएंगे.

केमिस्ट्री का नोबेल 7 नवंबर को दिया गया
कल बुधवार 7 अक्टूबर को अमेरीका की जेनिफर ए डौडना और फ्रांस की एमेन्युएल कारपेंटियर को जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए इस साल के केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार दिया गया. 

ये भी पढ़ेंः- नोबेल प्राइज 2020: जेनिफर ए डौडना और एमेन्युएल कारपेंटियर को मिला केमिस्ट्री का नोबेल

फिजिक्स का नोबेल तीन वैज्ञानिकों को मिला
6 अक्टूबर को अमेरीका के रोजर पेनरोज को जनरल रिलेटिवीटी थ्योरी में ब्लैक होल फॉर्मेशन में खोज के लिए, तो वहीं अमेरीका के रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रीय घेज को गैलेक्सी के सेन्टर में सुपरमेसीव कम्पाउंड की खोज के लिए संयुक्त रूप से फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया गया. 

ये भी पढ़ेंः- फिजिक्स नोबेल प्राइज 2020: रोजर पेनरोज, रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को मिला अवार्ड

मेडिसिन क्षेत्र में सोमवार को दिया गया नोबेल
5 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को नोबेल प्राइज दिया गया. हार्वे अल्टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्स राइस को संयुक्त रूप से हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए नोबेल प्राइज दिया गया.

ZEE SALAAM LIVE TV

 

Trending news