Smriti Irani का प्रियंका और राहुल पर बड़ा तंज,"घर पे लड़का है जो लड़ नहीं सकता"
Advertisement

Smriti Irani का प्रियंका और राहुल पर बड़ा तंज,"घर पे लड़का है जो लड़ नहीं सकता"

बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनावों में काफी एक्टिव हैं और महिलाओं के मुद्दे पर यूपी सरकार को घेर रही हैं, साथ ही आने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 40 फीसद महिला उम्मीदवारों को उतारा है.

File Photo

नई दिल्ली: चुनाव जैसे -जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं के हमले तीखे होते जा रहे हैं. सभी नेता लोगों के लुभाने में लगे हुए हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी (Smriti Irani) ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है. ईरानी ने प्रियंका गांधी के नारे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है. 

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' पर तंज कसा. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम बगैर उन्होंने कहा, 'क्योंकि वो (प्रियंका गांधी) संकेत दे रही हैं कि घर पे लड़का (राहुल गांधी) है, जो लड़ नहीं सकता है.

यह भी पढ़ें: "बाबूमोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लम्बी नहीं", रहना चाहते हैं सेहतमंद तो अपनाएं ये नुस्खे

बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनावों में काफी एक्टिव हैं और महिलाओं के मुद्दे पर यूपी सरकार को घेर रही हैं, साथ ही आने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 40 फीसद महिला उम्मीदवारों को उतारा है. इसीलिए कांग्रेस 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारे के साथ चल रही है लेकिन कांग्रेस उस समय इस मामले पर एक बार फिर फंस गई जब हाल ही में भाजपा ज्वाइन करने वाली अपर्णा यादव ने बड़ा सवाल पूछ लिया.

सपा संस्थापक मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने भी प्रियंका गांधी के इस नारे पर हमला करते हुए पूछा कि क्या महिलाएं सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं? 'पंजाब में लड़कियां नहीं है, प्रदेश में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ने पार्टी में महिलाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है'. अपर्णा ने कहा, 'चुनाव में कांग्रेस को यूपी में ये नारा याद आ रहा है, बाकी जगह क्यों इसे नहीं लागू कर रही हैं?'

WATCH VIDEO

Trending news