दोपहिया हो या चार पहिया वाहन, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का पेट्रोल डीजल का दाम
Advertisement

दोपहिया हो या चार पहिया वाहन, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का पेट्रोल डीजल का दाम

Petrol Diesel Price 23 November 2022: तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह आज 23 नवंबर 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. बुधवार यानी आज तेल की ताजा कीमतें जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.  

दोपहिया हो या चार पहिया वाहन, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का पेट्रोल डीजल का दाम

Petrol Diesel Price: देशभर में आज 23 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं. एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वहीं राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं. बीते 6 महीनों से वाहन ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.  

रोजाना सुबह 6 बजे जारी होती हैं तेल की कीमतें
मालूम हो कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में वैट, डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी के साथ और भी कई चीजें जोड़ने के बाद कीमतें जारी की जाती हैं. 

ये भी पढ़ें- Rashifal: मकर राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें क्या है आज का राशिफल

शहर                            पेट्रोल                                               डीजल
चेन्नई                            102.63 रुपये प्रति लीटर                     94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता                     106.03 रुपये प्रति लीटर                     92.76 रुपये प्रति लीटर  
दिल्ली                           96.72 रुपये प्रति लीटर                       89.62 रुपये प्रति लीटर 
गुरुग्राम                         97.18 रुपये प्रति लीटर                       90.05 रुपये प्रति लीटर
नोएडा                           96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.96 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़                         96.20 रुपये प्रति लीटर                       84.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ                        96.57 रुपये प्रति लीटर                       89.76 रुपये प्रति लीटर 

ये भी पढे़ं- Peepal Pooja: पीपल के पत्तों से मंगलवार को करें ये टोटका, जिंदगीभर बनी रहेगी लक्ष्मी कृपा

ऐसे जानें नया रेट 
अगर आप भी पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट प्राइस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. जी हां तेल कंपन‍ियों की ओर से इसके लिए खास सुविधा दी जाती है. अगर आप इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता हैं तो आपको पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके अलावा एचपीसीएल (HPCL) के कस्‍टमर HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर और बीपीसीएल (BPCL) कस्‍टमर RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर SMS करके जानकारी ले सकते हैं. अगर आप मुंबई के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं तो आपको RSP स्पेस 108412 (मुंबई का डीलर कोड) लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा. इसके बाद आपको एक मैसेज आएगा, जिसमें आप मुंबई में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जान पाएंगे. 

WATCH LIVE TV

Trending news