हिमाचल की बेटी ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब, CM ठाकुर ने दी बधाई
Advertisement

हिमाचल की बेटी ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब, CM ठाकुर ने दी बधाई

हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाली 19 साल की वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 (Miss Earth India 2022) का ताज जीतकर बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए देव भूमि हिमाचल का नाम रोशन किया है. इस खिताब के जीतने के साथ ही वह पहली महिला हिमाचली सुंदरी बन गई हैं.  

हिमाचल की बेटी ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब, CM ठाकुर ने दी बधाई

हमीरपुर/अरविदंर सिंह: हिमाचल के हमीरपुर की वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का खिताब जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है.  वंशिका हिमाचल की पहली बेटी हैं, जिसने ये नामी खिताब अपने नाम किया है. इस बड़ी उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी वंशिका परमार को बधाई दी. 

Video: हिमाचल की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटी, बेरोजगारों को मिलेंगे 3 हजार रुपये

हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाली 19 साल की वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का ताज जीतकर बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए देव भूमि हिमाचल का नाम रोशन किया है. इस खिताब के जीतने के साथ ही वह पहली महिला हिमाचली सुंदरी बन गई हैं.  बता दें, वंशिका नवंबर में 3 पॉइंट में होने वाली मिस अर्थ 2022 कंपटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.  इस कंपटीशन में 90 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी. 

वंशिका ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि
मिस अर्थ इंडिया का खिताब जीतने वाली वंशिका हिमाचल की पहली लड़की बन गई हैं.  वंशिका ने 19 साल की उम्र में इस खिताब को जीता है. बता दें, 3 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में इस प्रतियोगिता का कॉन्टेस्ट हुआ था. इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में वंशिका ने देश भर से आए दर्जनों सुंदरियों को पछाड़ते हुए खिताब अपने नाम किया.  

Anjali Arora Video: अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो आया सामने, इस एक्टर के साथ आईं नजर 

छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर वंशिका ने सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. सीएम जयराम ठाकुर ने भी इसके लिए वंशिका को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाली वंशिका परमार को मिस अर्थ इंडिया-2022 का प्रतिष्ठित ताज प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई. आपकी इस जीत से संपूर्ण हिमाचल गौरवान्वित हुआ है. भविष्य में भी आप सफलताओं की ऊंचाईयां पार करें, यही कामना करता हूं. 

बता दें, वंशिका इस समय मीरांडा हाउस यूनिवर्सिटी दिल्ली से पढ़ाई कर रही हैं. वह पढ़ाई में भी एकेडमिक स्कॉलर है. उनके दादा कर्नल शक्ति चंद परमार भारतीय सेना और पिता ग्रुप कैप्टन एसके परमार एयर फोर्स में देश के लिए सेवाएं दे चुके हैं.  उनकी माता सोशल वर्कर है जिन्होंने उन्हें पंख फैलाकर जी ने की प्रेरणा दी है. 

फिलिपिंस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
मीडिया से बात करते हुए वंशिका ने बताया कि अब नवंबर में फिलीपींस में होने वाली मिस अर्थ 2022 कंपटीशन में भारत का वह प्रतिनिधित्व करेंगी. इस कंपटीशन में 90 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी.  उन्होंने बताया है मिस अर्थ ब्यूटी कॉनटेस्ट दुनिया के पहले तीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में से एक है और इसमें भाग लेने को लेकर वह काफी उत्साहित है. उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं. फिर चाहे वह सेना हो या फिर ब्यूटी कॉन्टेस्ट जरूरत उन्हें एक मौका देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी सुंदरता की कमी नहीं है और यहां की लड़कियां भी अब राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही हैं. 

Watch Live

 

Trending news