अमेरिका की Louise Gluck बनीं साहित्य के Nobel Prize की हकदार

स्वीडिश एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है. लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर रही हैं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 8, 2020, 05:07 PM IST
    • 1943 में जन्मी ग्लूक को उनके काव्य संग्रह एवेर्नो के लिए के लिए किया गया सम्मानित
    • लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर रही हैं.
अमेरिका की Louise Gluck बनीं साहित्य के  Nobel Prize की हकदार

नई दिल्लीः यह सप्ताह नोबेल पुरस्कारों के नाम ही रहने वाला है. एक-एक करके अलग-अलग कैटिगरी में नोबेल पुरस्कार घोषित किए जा रहे हैं. गुरुवार को साल 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार घोषित किया गया. यह पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया है. इसके पहले लगातार तीन दिन चिकित्सा, भौतिकि और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार घोषित किए जा चुके हैं. 

येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर रही हैं लुईस
जानकारी के मुताबिक, इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार अमेरिका की लुइस ग्लुक को दिया जाएगा. 1943 में जन्मी ग्लुक को उनके काव्य संग्रह एवेर्नो के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है.

स्वीडिश एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है. लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर रही हैं. 

2019 में पीटर हैंडका को दिया गया था यह पुरस्कार
साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था. उन्हें यह पुरस्कार इनोवेटिव लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था. 

वहीं 2018 का साहित्य का नोबेल 57 साल की पोलिश लेखक टोकार्चुक को जीवन की परिधियों से परे एक कथात्मक परिकल्पना करने के लिए दिया गया था. 

दुनिया में 116 नोबेल साहित्य विजेता हैं
1913 में रवींद्रनाथ टैगोर को गीतांजली के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया. इस पुरस्कार को पाने वाले वो ना सिर्फ पहले भारतीय बल्कि पहले गैरयूरोपीय साहित्यकार भी थे.

1901 से लेकर अब तक कुल 112 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं और इस बीच सात साल ऐसे रहे जब ये पुरस्कार नहीं दिए गए. कुल मिला कर दुनिया में 116 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता हैं.

यह भी पढ़िएः Physics के Nobel Prize का ऐलान, जानिए किन तीन वैज्ञानिकों को मिल रहा है यह सम्मान

देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप. जो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा...

नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-
Android Link -

ट्रेंडिंग न्यूज़