Budget 2022 के तहत कपड़ों सहित जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

Budget 2022: वित्त मंत्री ने संसद में यूनियन बजट पेश करते हुए बताया कि इस वित्त वर्ष में क्या चीज सस्ती हो जाएंगी और क्या चीजें महंगी हो जाएंगी. इस बार बजट में मोबाइल चार्जर सहित कई अन्य चीजें सस्ते होने की घोषणा की गई है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 1, 2022, 01:50 PM IST
    जानिए क्या हो जाएगा सस्ता
    इन चीजों के बढ़ेंगे दाम
Budget 2022 के तहत कपड़ों सहित जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में यूनियन बजट पेश किया. आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इस बार क्या चीजें सस्ती हो जाएंगी और किन चीजों के दाम बढ़ जाएंगे.  

जानिए क्या हो जाएगा सस्ता 

मोबाइल फोन चार्जर, कपड़े, चमड़ा एवं चमड़े का सामान सस्ता हो जाएगा. इसके साथ ही खेती के लिए जरूरी सामान और पैकेजिंग डिब्बों की कीमत भी घटेगी. 

इसके अलावा जेम्स एंड ज्वैलरी की कीमत भी कम होगी. जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. 

वहीं एमएसएमई को मदद करने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी में मिलने वाली छूट को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है. 

इसके साथ ही मेंथाल आयल पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है. वहीं मोबाइल चार्जर और ट्रांसफार्मर पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को भी घटाया गया है. सरकार ने यह कदम इस लिहाज से भी उठाया है ताकि देश में निर्माण क्षेत्र को और मजबूत किया जा सके. 

इन चीजों के बढ़ेंगे दाम

बजट 2022 के तहत इमिटेशन ज्वैलरी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है. यह कदम इसलिए भी उठाया गया है ताकि इसके आयात को कम किया जा सके. 

इसके साथ ही कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में मिलने वाली छूट को समाप्त कर दिया गया है. अब ग्राहक को कैपिटल गुड्स की खरीद पर 7.5 फीसदी आयात शुल्क अदा करना होगा. 

इसके साथ ही देश में बिकने वाले विदेशी छातों की कीमत में भी इजाफा देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़िए: Budget 2022: Income Tax स्लैब में नहीं हुआ बदलाव, ITR को लेकर हुआ ये ऐलान

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़