WPL 2023: पहले महिला प्रीमियर लीग के लिये मुंबई इंडियंस ने किया कप्तान का ऐलान, जानें किसे थमाई टीम की कमान

WPL 2023: 4 मार्च से शुरू होने वाले पहले भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आगाज मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होने वाला है. इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन के लिये अपनी कप्तान का ऐलान कर दिया है और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को फ्रैंचाइजी की कमान सौंप दी है.

Written by - Vineet Kumar | Last Updated : Mar 2, 2023, 01:54 PM IST
  • मुंबई ने 1.8 करोड़ में टीम में किया था शामिल
  • सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं ये खिलाड़ी
WPL 2023: पहले महिला प्रीमियर लीग के लिये मुंबई इंडियंस ने किया कप्तान का ऐलान, जानें किसे थमाई टीम की कमान

WPL 2023: 4 मार्च से शुरू होने वाले पहले भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आगाज मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होने वाला है. इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन के लिये अपनी कप्तान का ऐलान कर दिया है और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को फ्रैंचाइजी की कमान सौंप दी है. दक्षिण अफ्रीका में हाल में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2023 के दौरान 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं थी.

मुंबई ने 1.8 करोड़ में टीम में किया था शामिल

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने जारी मीडिया रिलीज में कहा, ‘हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान नियुक्त करके हम रोमांचित हैं. राष्ट्रीय टीम की कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को उसकी कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई. चार्लोट (एडवर्ड्स) और झूलन (गोस्वामी) के सहयोग से वह (हरमनप्रीत) हमारी महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेंगी.’

सपोर्ट स्टाफ में शामिल हैं ये खिलाड़ी

इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स मुंबई की मुख्य कोच जबकि दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी टीम की गेंदबाजी कोच और मेंटोर (मार्गदर्शक) हैं. हरमनप्रीत को पिछले महीने नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था. डब्ल्यूपीएल चार मार्च से मुंबई में दो स्थानों - डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें- IPL 2023: कोहली या धोनी? डुप्लेसिस ने बताया कौन है लीग का बेस्ट स्ट्रैटेजिस्ट

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़