महिला के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागा, वीडियो वायरल करने की दी धमकीौ

महाराष्ट्र के मुंबई में 42 वर्षीय एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है. साथ में आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. 

Last Updated : Dec 4, 2022, 07:58 PM IST
  • छाती पर धारदार हथियार से किया वार
  • आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
महिला के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागा, वीडियो वायरल करने की दी धमकीौ

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में 42 वर्षीय एक महिला से उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया है. साथ में आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई. 

छाती पर धारदार हथियार से किया वार

उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं. उन्होंने बताया, “ आरोपियों ने एक-एक कर के महिला के साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया. उन्होंने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया.आरोपियों में से एक ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे प्रसारित करने की धमकी दी.’’ 

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई. उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. 

यह भी पढ़िए: आईटी पेशेवर जुड़वा बहनों ने एक ही दूल्हे को पहनाई वरमाला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़