सोनाक्षी को मिला पिता और महाभारत के दुर्योधन का साथ

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर मुकेश खन्ना ने जो बयान दिया था वह उनपर ही भारी पड़ता दिख रहा है. मुकेश खन्ना के बयान पर महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर और शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना पर तंज कसा है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 12, 2020, 01:01 PM IST
    • मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर कसा था तंज
    • दुर्योधन ने किया सोनाक्षी का बचाव
    • पिता भी आए सोनाक्षी के सपोर्ट में
 सोनाक्षी को मिला पिता और महाभारत के दुर्योधन का साथ

मुंबई: जहां एक तरफ लॉकडाउन के चलते पूरा देश घर पर है और लोगों की डिमांड पर रामायण और महाभारत को दुरदर्शन पर पूर्ण प्रसारित किया जा रहा है. जब से रामायण शुरू हुआ है तब से सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया जा रहा है.

बॉलीवुड के अगले शहंशाह बनने जा रहे हैं रणवीर सिंह.

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने KBC में पूछे गए रामायण के सवाल पर बेतुका जवाब दिया था जिसके बाद उन्हें बहुत ज्यादा ही ट्रोल किया गया. सोनाक्षी से पूछा गया था कि रामायण में हनुमान जी ने किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे जिसका जवाब सोनाक्षी को पता नहीं था. इस एपिसोड के बाद सोनाक्षी को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन एक बार जब फिर से रामायण की शुरुआत की गई तो मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी को अपने निशाने पर लिया.

पहले होटल को स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा में लगाया और अब हजारों लोगों का भर रहे पेट.

लेकिन एक इंटरव्यू में महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने कहा कि मुकेश खन्ना को ऐसा नहीं कहना चाहिए था. सोनाक्षी AVM की स्टूडेंट हैं, मेरे बच्चे भी वहां पढ़े हैं. और अगर सोनाक्षी को रामायण के एक सवाल का जवाब नहीं पता है इसका यह मतलब नहीं है कि दुनिया का अंत हो गया.

वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना पर तंज कसा है. शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना को किसी ने हिंदू धर्म का रक्षक नहीं बनाया है. इसके अलावा कई स्टार हैं जो सोनाक्षी का बचाव कर रहे हैं.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़