रवि दुबे की पत्नी का दिखा ग्लैमरस लुक, जीन्स पर टिकी रह गईं नजरें

मशहूर एक्टर रवि दुबे की तरह उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिलता रहता है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Apr 5, 2022, 09:14 PM IST
  • सरगुन मेहता का फिर दिखा स्टाइलिश लुक
  • सरगुन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं
रवि दुबे की पत्नी का दिखा ग्लैमरस लुक, जीन्स पर टिकी रह गईं नजरें

नई दिल्ली: टीवी एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) आज बेशक अपने कई शोज के कारण चर्चा में रहते हैं. लेकिन उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta) भी स्टारडम के मामले में किसी से पीछे नही हैं. हिन्दी टीवी शो से ज्यादा सरगुन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं. पंजाब इंडस्ट्री में वह एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स साइन करती रहती हैं. इसके अलावा उन्हें कई म्यूजिक वीडियोज में भी देखा गया है.

सरगुन ने शेयर किया नया लुक

सरगुन के चाहने वाले आज दुनियाभर में मौजूद हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं और उनके साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

सरगुन अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिनमें उनका हर अंदाज अलग और खास होता है. अब फिर से उन्होंने अपना नया लुक दिखाया है.

काफी स्टाइलिश दिख रही हैं सरगुन

सरगुन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 2 फोटोज शेयर की हैं. इनमें उन्हें काफी मस्ती के मूड में देखा जा रहा है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

इन फोटोज में एक्ट्रेस को व्हाइट ब्रालेट टॉप और डेनिम की स्टाइलिश जीन्स पहने देखा जा रहा है, जिनमें साइड कट लगे हुए हैं. एक्ट्रेस इसके साथ मल्टी शेड स्पोर्ट्स शूज कैरी किए हैं और बालों को खुला छोड़ा है.

इस फिल्म में दिखेंगी सरगुन

दूसरी ओर सरगुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपनी अगली पंजाबी फिल्म 'Saunkan Saunkne' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले ही इसका टीजर रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने खूब प्यार भी दिया है.

ये भी पढ़ें- 40 की उम्र में शमा सिकंदर फिर हुईं बोल्ड, ओपन जैकेट में फ्लॉन्ट की ब्रालेट

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़