Goa Election 2022: भाजपा ने फिर किया सत्ता पर कब्जा, जानिए चुनाव नतीजों का पूरा हाल

भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Mar 10, 2022, 11:37 PM IST
  • 2012 में पहला चुनाव जीते सावंत
  • निर्दलीयों ने किया समर्थन का ऐलान
Goa Election 2022: भाजपा ने फिर किया सत्ता पर कब्जा, जानिए चुनाव नतीजों का पूरा हाल

पणजी: मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद पहली बार गोवा में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस का सत्ता में आने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया. 

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत राज्य के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश की आशंका को खत्म बताते हुए पार्टी को विजय दिलाने में सफल रहे. सावंत के नेतृत्व में भाजपा ने 40 सदस्यीय विधानसभा की 20 सीटों पर विजय प्राप्त की, जो पिछले चुनाव की तुलना में अधिक हैं. माना जा रहा है कि सावंत मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे.

 

2019 में सीएम बने थे प्रमोद सावंत

भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था. लेकिन मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया.

आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं.

2012 में पहला चुनाव जीते सावंत

सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया. लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा. हालांकि साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली.

सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा.

निर्दलीयों ने किया समर्थन का ऐलान

गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों के नतीजें आ गए हैं. इस चुनाव में भाजपा ने सारे एग्जिट पोलों को धराशाई कर दिया हैइस बार के ज्यादातर एग्जिट पोल गोवा में त्रिशंकू विधानसभा दिखा रहे थे और कांग्रेस को नंबर एक पार्टी दिखा रहे थे. इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 40 सीटों में से भाजपा ने 20 सीटों पर कब्जा किया है. 

भाजपा अब सरकार बनाने से सिर्फ एक सीट दूर है. इसी के साथ 3 निर्दलीयों और और 2 सीट जीतने वाली महाराष्ट्रवादी गोमांतक (एमजीपी) ने भाजपा को अपना समर्थन भी दे दिया है जिसके बाद राज्य में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनना तय है. कांग्रेस के खाते में 11 सीटें आई. सीएम सावंत को बेहद करीबी जीत स संतोष करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें- मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत, प्रदेश अध्यक्ष ने नए मुख्यमंत्री पर दी अहम जानकारी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़