Nobel Peace Prize 2021: Maria Ressa और Dmitry Muratov को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान
Advertisement

Nobel Peace Prize 2021: Maria Ressa और Dmitry Muratov को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान

इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) फिलीपींस की पत्रकार Maria Ressa और रूस के Dmitry Muratov को दिया जाएगा. इस बारे में औपचारिक ऐलान कर दिया गया है.

Nobel Peace Prize 2021: Maria Ressa और Dmitry Muratov को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान

ओस्लो, नार्वे: इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) की घोषणा कर दी गई है. इस साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिलीपींस की पत्रकार Maria Ressa और रूस के Dmitry Muratov को दिया जाएगा. दोनों को यह पुरस्कार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा में उनके प्रयासों के लिए मिलेगा.  

  1. नार्वे के ओस्लो में शुक्रवार को हुई बैठक
  2. पिछले साल वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला प्राइज
  3. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दी प्राथमिकता
  4.  

नार्वे के ओस्लो में शुक्रवार को हुई बैठक

नोबेल चयन कमेटी ने शुक्रवार को नार्वे के ओस्लो में हुई बैठक में इस बारे में घोषणा की. कमेटी ने कहा कि Maria Ressa और Dmitry Muratov ने दुनिया में अभिव्यक्ति की आजादी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है. कमेटी के मुताबिक अभिव्यक्ति की आजादी किसी भी लोकतंत्र और शांति स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक होती है. 

ये भी पढ़ें- Nobel Peace Prize 2020 के लिए 'ब्लैक लाइव्स मैटर' का नामांकन, नस्लीय भेदभाव के खिलाफ शुरू हुआ था आंदोलन

पिछले साल वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला प्राइज

बताते चलें कि पिछले साल वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को यह पुरस्कार दिया गया था. उस दौरान इस प्रोग्राम को दुनिया में भूखों और अनाज की कमी से जूझ रहे लोगों की जान बचाने के लिए काफी अहम माना गया था. वहीं चयन कमेटी ने इस साल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण माना है. जिसके बाद दोनों पत्रकारों को इस साल यह प्रतिष्ठित पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) देने का ऐलान किया गया है. 

LIVE TV

Trending news