लॉकहीड मार्टिन ने प्रस्तुत की चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने संबंधी अवधारणा
Advertisement

लॉकहीड मार्टिन ने प्रस्तुत की चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने संबंधी अवधारणा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि भविष्य में मंगल की यात्रा के लिए प्रारंभिक चरण के रूप में वह 1972 के बाद पहली बार चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रही है.

2020 तक अन्य देशों की मदद से चंद्रमा का चक्कर लगाने वाला स्टेशन स्थापित किया जाना है.

वाशिंगटन: प्रमुख अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने अगले दशक में चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अन्वेषण संबंधी अभियान को नवीनीकृत करने की नासा की योजनाओं को लेकर चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने संबंधी अवधारणा प्रस्तुत की है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि भविष्य में मंगल की यात्रा के लिए प्रारंभिक चरण के रूप में वह 1972 के बाद पहली बार चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रही है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लाई गई एक आधिकारिक नीति का हिस्सा है.

fallback

 

2020 तक स्थापित किया जाएगा चंद्रमा का चक्कर लगाने वाला स्टेशन
इस लक्ष्य को पाने के लिए नासा ने एयरोस्पेस उद्योग से जुड़ी कंपनियों से चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाने वाला एक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना पेश करने को कहा है, जिसे चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले अंतरिक्ष यान के साथ-साथ ‘‘लूनर गेटवे’’ कहा जा सकता है. अगस्त में जारी नासा कैलेंडर के मुताबिक, 2020 तक अन्य देशों की मदद से चंद्रमा का चक्कर लगाने वाला स्टेशन स्थापित किया जाना है और यह 2026 तक चार अंतरिक्ष यात्रियों को समायोजित करने में सक्षम होगा. बुधवार को जर्मनी के ब्रेमेन में वर्ल्ड एस्ट्रोनॉटिकल कांग्रेस में लॉकहीड मार्टिन की यह अवधारणा प्रस्तुत की गई.

(इनपुट भाषा से)

Trending news