King Cobra से भी ज्यादा जहरीला है यह सांप!

Zee News Desk
Jun 16, 2023

किंग कोबरा को सबसे ज्यादा खतरनाक सांप माना जाता है, जिसके काटने पर आधे घंटे के अंदर ही इंसान की मौत हो जाती है.

किंग कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक सांप ब्लैक माम्बा माना जाता है, जिसके पलक झपकते ही अपने शिकार पर हमला कर देता है.कहा जाता है कि इसका काटा इंसान पानी भी नहीं मांग पाता है.

Black Mamba को सबसे तेज शिकार करने वाला दुनिया का जहरीला सांप माना जाता है.

ब्लैक माम्बा नाम होने के बावजूद यह काला नहीं बल्कि अमूमन हरे रंग का होता है.इसके मुंह के अंदर का हिस्सा काला होने की वजह से इसे Black Mamba कहा जाता है.

Black Mamba की उम्र 11 साल या उससे भी अधिक साल तक जिंदा रहता है.

Black Mamba की लंबाई करीब 6 फीट से लेकर 14 फीट तक होती है. वही इसका वजन 3.5 पाउंड के आसपास तक होता है.

तंजानिया में Black Mamba के अलावा Green Mamba भी पाया जाता है. Green Mamba सांप भी काफी विषैला होता है.

Black Mamba से जंगली जानवर भी डरते हैं क्योंकि यह अपने शिकार को घात लगाकर मारता है.

Black Mamba धरती पर सबसे तेजी से चलने वाला सांप है जो कि 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अपने शिकार का पीछा कर सकता है.

VIEW ALL

Read Next Story