लड़कों के लिए यह किसी सीक्रेट से कम नहीं है कि लड़कियां उनको देखकर क्या सोचती हैं. हर लड़का चाहता है कि लड़कियां उससे बात करें, उसकी तरफ आकर्षित हों. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़कियां किस तरह के लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं. चलिए आपको बताते हैं.

Zee News Desk
Apr 07, 2023

जब लड़कियां किसी स्मार्ट या हैंडसम लड़के को देखती हैं तो उनके मन में हलचल मच जाती है. लेकिन वह यह दिखाती नहीं हैं. लेकिन उसके मन में लड़के से बात करने के लिए बेचैनी होती है.

जब लड़की किसी स्मार्ट लड़के को देखती है तो वह यही चाहती है कि लड़के को भाव न दे. उसके मन में चल रहा होता है कि अगर मैं अपनी ओर से कोशिश करूंगी तो कहीं लड़का गलत न समझ ले. लेकिन वह छुप-छुपकर लड़के को निहारती है.

ओवरस्मार्ट लड़के को देखकर लड़कियों की सोच यही होती है कि वही सबसे हैंडसम, स्मार्ट और परफेक्ट है.

कई लड़के सोचते हैं कि बॉडी बना लेने से लड़कियां इंप्रेस हो जाएंगी. हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है. लड़कियां सोचती हैं कि सिर्फ बॉडी बिल्डिंग से काम नहीं चलेगा, लड़का दिमागदार भी होना चाहिए.

लड़कियों को साफ-सफाई काफी पसंद होती है. लड़कियां यही सोचती हैं कि लड़के उनको इंप्रेस करने के लिए ही साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं. भले ही वह असल जिंदगी में बिल्कुल सफाई न रखता हो.

लड़कियां सोचती हैं कि लड़के बहस करने में सबसे आगे होते हैं. वह सिर्फ यही सोचते हैं कि कुछ भी हो जाए, उनकी बात ही सही है.

लड़कियां उन लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं करतीं, जो खुद को परफेक्ट मानते हैं. लड़के भी यही सोचते हैं कि उनमें कोई कमी नहीं है. वह परफेक्ट हैं.

अकसर लड़कियों को लगता है कि 95 परसेंट लड़के ऐसे होते हैं, जो पीछे पड़ जाते हैं. कई लड़के सारा काम छोड़कर ही पूरी तरह लड़कियों के पीछे पागल हो जाते हैं. लेकिन उनका यह बर्ताव लड़कियों को जरा भी पसंद नहीं आता.

अगर किसी लड़के का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है तो लड़कियों को यह काफी पसंद आता है. अगर किसी लड़की के सामने आप लड़का अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर पेश करता है तो यह उसके लिए प्लस पॉइंट साबित हो सकता है.

VIEW ALL

Read Next Story