कौन था गणोजी शिर्के और क्यों शामिल है गद्दारों में इसका नाम?

Zee News Desk
Aug 07, 2024

संभाजी महाराज

छत्रपति शिवाजी के बाद उनके बेटे संभाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य को मुगलों से बचाया.

अपराजित योद्धा

संभाजी महाराज ने सिर्फ 9 साल के शासन में 120 युद्ध लड़े और सभी में जीत हासिल की.

वाई का युद्ध

1687 के वाई युद्ध में मराठाओं की बड़ी जीत हुई थी.

हंबीरराव मोहिते

लेकिन युद्ध में मराठा सेनापति हंबीरराव मोहिते का निधन हो गया जिससे मराठा कमजोर पड़ गए.

मुगलों में शामिल

इसी मौके का फायदा उठाते हुए संभाजी महाराज का साला गणोजी शिर्के मुगलों से मिल गया.

गणोजी का धोखा

मुगलों से मिलते ही उसने धोखे से संभाजी महाराज और कवि कलश को गिरफ्तार करवा दिया.

यातनाएं

संभाजी को गिरफ्तार करते ही औरंगजेब ने उन्हें अमानवीय यातनाएं देना शुरु कर दिया.

संभाजी की मृत्यु

औरंगजेब ने संभाजी की आंखें फोड़ दी और उनके शरीर के टुकड़े-टुकडे़ कर के जंगल में फिकवा दिया.

गद्दारों में गिनती

इसलिए गणोजी शिर्के का नाम इतिहास के बड़े गद्दारों में लिया जाता है.

VIEW ALL

Read Next Story