इस शहर के आगे फेल थे लंदन और पेरिस, कभी हुआ करता था दुनिया का सबसे अमीर शहर!

Zee News Desk
Jan 27, 2025

भारतीय इतिहास में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिससे ज्यादातर भारतीय अंजान हैं.

आज हम आपको भारत के ऐसे शहर के बारे में बताएंगे जो कभी दुनिया का सबसे अमीर शहर हुआ करता था.

14वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य ने कई सारी विजयों के साथ 200 साल तक शासन किया.

संस्कृति और धन में इसकी समृद्धि इतनी लोकप्रिय थी कि दुनिया भर के यात्रियों ने इसे अपने लेखों में दर्ज किया.

हम बात कर रहे हैं विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी शहर की जो 14वीं शताब्दी में दुनिया का सबसे अमीर शहर था.

शहर पर विदेशी आक्रमणकारियों ने बार-बार हमला किया जिसमें उन्हें हर बार हार का ही सामना करना पड़ा.

लेकिन कई सारे युद्धों का सामना करते हुए 1565 में Battle of Talikota में हम्पी को हार मिली.

इतिहासकारों की मानें तो यह शहर इतना समृद्ध था कि हीरे और रत्न शहर की टोकरियों में बेचे जाते थे.

Disclaimer

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL

Read Next Story