9 साल में शादी, कभी नहीं देखा शीशा, पूरे देश में हुईं मशहूर, जानते हैं नाम?
krishna pandey
Apr 03, 2024
सफेद कपड़े पहनने वाली महिला का नाम?
हिन्दी साहित्य जगत में कई ऐसे साहित्यकार और लेखक हुए, जिन्होंने अपनी रचनाओं से खुद को साहित्य जगत में अमर कर दिया. ऐसी ही एक कवयित्री व लेखिका थीं, महादेवी वर्मा. आगे जाने महादेवी वर्मा से बारे में आश्चर्यजनक बातें.
7 साल में लिखने लगी थी कविता
महादेवी वर्मा को पढ़ाई का बहुत शौक था और उन्होंने आठवीं क्लास में पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. महज 7 साल की उम्र में उन्होंने कविताएं लिखना शुरू कर दिया था.
9 साल में हुई शादी
महादेवी वर्मा की शिक्षा इंदौर के मिशन स्कूल से शुरू हुई और उन्होंने संस्कृत, अंग्रेजी, संगीत और चित्रकला की शिक्षा अपने घर पर ही पूरी की थी. उनकी शादी 1919 में 9 साल की उम्र में हो गई थी.
शादी के बाद संन्यासी की तरह रहीं
शादी के बाद भी महादेवी क्रोस्थवेट इलाहाबाद में रहीं. उनका जीवन एक सन्यासिनी का जीवन था. उन्होंने जीवन भर सफेद कपड़े पहने, लकड़ी के बिस्तर पर सोयीं और कभी शीशा नहीं देखा.
इलाहाबाद में हुई मौत
महादेवी वर्मा एक समाज सुधारक थीं. उन्होंने भारत में महिलाओं के हितों की पुरजोर वकालत की. उन्होंने रामगढ़ से 25 किलोमीटर दूर उमागढ़ गांव में अपना बंगला भी बनवाया, जिसे अब महादेवी साहित्य संग्रहालय के नाम से जाना जाता है. 11 सितंबर, 1987 को इलाहाबाद में उनकी मृत्यु हो गई.