भारत के किस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति?

क्या आपको पता है सबसे ज्यादा अरबपति कहां रहते हैं... या अरबपतियों की रहने के लिए सबसे फेवरेट जगह कौन सी है. हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List 2024) जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि कहां कितने अरबपति रहते हैं.

टॉप-10 अमीर शहरों की लिस्ट

अमीर शहरों की टॉप-10 लिस्ट में दो भारतीय शहरों मुंबई और दिल्ली का नाम भी शामिल है.

दिल्ली-मुंबई में कितने अरबपति?

आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में देश के कितने अरबपति रहते हैं.

न्यूयॉर्क शहर (New York City)

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट के मुताबिक, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर (New York City) शहर में सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं. यहां पर करीब 119 अरबपति रहते हैं.

लंदन (London)

इसके बाद में लिस्ट में दूसरे नंबर पर ब्रिटेन की राजधानी लंदन का नाम शामिल है. लंदन में करबी 97 अरबपति रहते हैं.

मुंबई (Mumbai)

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 92 अरबपति हैं. यह शहर इस सूची में तीसरे पायदान पर है.

चीन भी नहीं है पीछे

इस लिस्ट में चीन भी पीछे नहीं है. चीन के बीजिंग शहर में करीब 91 अरबपति रहते हैं. बीजिंग का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

शंघाई 5वें नंबर पर

चीन की वित्तीय राजधानी के रूप में माने जाने वाले शंघाई शहर में 87 अरबपति रहते हैं. इस लिस्ट में शंघाई का नाम पांचवे नंबर पर है.

दिल्ली (Delhi)

भारत की राजधानी दिल्ली में 57अरबपति हैं. यह शहर इस सूची में नौवें नंबर पर है.

VIEW ALL

Read Next Story