IPL 2022: दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, Mumbai Indians के लिए 10 साल तक खेलेगा ये धाकड़ खिलाड़ी
Advertisement

IPL 2022: दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, Mumbai Indians के लिए 10 साल तक खेलेगा ये धाकड़ खिलाड़ी

Harbhajan Singh On Tilak Verma: IPL 2022 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. टीम को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने एक खिलाड़ी का नाम बताया है, जो 10 साल तक केकेआर के लिए खेल सकता है. 

IPL.com

Harbhajan Singh On Tilak Verma: IPL 2022 में भले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) कमाल का खेल नहीं दिखा पाई, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए एक खिलाड़ी बहुत ही कमाल का खेल दिखा रहा है. ये प्लेयर चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देता है. अब भारत के पूर्व खिलाड़ी और महान स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी की है. 

हरभजन सिंह ने की ये भविष्यवाणी 

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक कार्यक्रम में कहा, 'तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस मुंबई इंडियंस के लिए निवेश की तरह हैं. टीम ने इन युवा प्रतिभाओं में सही तरीके से निवेश किया है, जो कई सालों तक इसका फायदा उठाएगी.' उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, ' डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक ने इस सीजन में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई है और वे अगले 10 वर्षो के लिए उन्हें एमआई की जर्सी देने जा रहे हैं.'

IPL 2022 में दिखाया दम 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने हरभजन की भावनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि वर्मा वास्तव में एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, जो अपने बल्ले से लंबे शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं. तिलक वर्मा ने आईपीएल 2022 में शानदार खेल दिखाया है. वह मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. आईपीएल 2022 की 10 पारियों में उन्होंने 41 की औसत से 328 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर में बहुत ही प्रभावी रहे हैं. 

प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस 

IPL 2022 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है, जिसे मुंबई इंडियंस जल्द से जल्द भूलना चाहेगी. मुंबई को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है. 

Trending news