अद्भुत वीडियो! आंखों पर पट्टी बांधे केविन पीटरसन ने यूं लगाए चार गगनचुंबी छक्के
Advertisement

अद्भुत वीडियो! आंखों पर पट्टी बांधे केविन पीटरसन ने यूं लगाए चार गगनचुंबी छक्के

अद्भुत वीडियो! आंखों पर पट्टी बांधे केविन पीटरसन ने यूं लगाए चार गगनचुंबी छक्के

नई दिल्लीः आक्रामक बल्लेबाजी के लिये विख्यात दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन को आपने हर तरह के आकर्षक शॉट्स खेलते देखा होगा। स्विच हिट उनके पसंदीदा शॉट्स में से एक है, जिसे वे कई बार इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक वीडियो में पीटरसन ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस 35 वर्षीय क्रिकेटर ने आंखों पर पट्टी बांधकर अपने क्रिकेट स्किल्स का जौहर दिखाया। आश्चर्य की बात यह है कि बंद आंखों से भी उन्होंने मैदान में चारों ओर बड़े-बड़े शॉट्स खेले।

इस बेहतरीन वीडियो में आप उन्हें स्विच हिट खेलते हुए भी देख सकते हैं। इस दौरान केपी ने पांच में चार गेंदों पर सिक्स लगाये। उनके एक शॉट ने पास के ही एक घर की खिड़की भी तोड़ दी।

वीडियो देखें

 

Trending news