72 साल की महिला ने IVF के जरिए बच्चे को दिया जन्म
Advertisement

72 साल की महिला ने IVF के जरिए बच्चे को दिया जन्म

शादी के 46 साल बाद 72 वर्षीय एक महिला ने हिसार स्थित फर्टिलिटी सेंटर में बच्चे को जन्म दिया। दंपति मोहिंदर सिंह गिल (79) और उनकी पत्नी दलजिंदर कौर को बच्चा नहीं था और तीन साल पहले उन्होंने आईवीएफ के जरिए बच्चा जन्म देने का फैसला किया।

फाइल फोटो: प्रतीकात्‍मक तौर पर

चंडीगढ़ : शादी के 46 साल बाद 72 वर्षीय एक महिला ने हिसार स्थित फर्टिलिटी सेंटर में बच्चे को जन्म दिया। दंपति मोहिंदर सिंह गिल (79) और उनकी पत्नी दलजिंदर कौर को बच्चा नहीं था और तीन साल पहले उन्होंने आईवीएफ के जरिए बच्चा जन्म देने का फैसला किया।

नेशनल फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के मालिक डॉ. अनुराग बिश्नोई ने कहा कि वे (दंपति) तीन साल पहले मेरे पास आए थे क्योंकि शादी के कई साल गुजर जाने के बाद भी उन्हें बच्चा नहीं था। उन्होंने फोन पर बताया कि पहली दो कोशिश नाकाम हुई थी। लेकिन पिछले साल तीसरी बार दलजिंदर को बच्चा ठहर गया था।

Trending news