शुक्र अस्‍त 2022: शादियों का सीजन शुरू होने से पहले आई बड़ी अड़चन, ये बात जान लें वरना बहुत पछताएंगे!
Advertisement

शुक्र अस्‍त 2022: शादियों का सीजन शुरू होने से पहले आई बड़ी अड़चन, ये बात जान लें वरना बहुत पछताएंगे!

Shukra Asta 2022: हिंदू धर्म के अनुसार विवाह के लिए शुक्र तारे का उदित रहना बहुत जरूरी है. चूंकि शुक्र तारा 2 अक्‍टूबर में अस्‍त हो चुका है और 20 नवंबर को उदय होगा, लिहाजा तब तक विवाह वर्जित रहेंगे. 

फाइल फोटो

Vivah Muhurat in November December 2022: 4 महीने के चातुर्मास के बाद कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी को भगवान विष्‍णु योगनिद्रा से जागते हैं. इसके अगले दिन तुलसी विवाह होता है और इसी के साथ 4 महीने से रुका रहा शादी-विवाह का सिलसिला फिर से शुरू होता है. इस साल 4 नवंबर 2022, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है और 5 नंबवर, शनिवार को तुलसी विवाह किया जाएगा. लेकिन इसके बाद भी विवाह मुहूर्तों के लिए लोगों को 15 दिनों से ज्‍यादा समय तक इंतजार करना होगा. 

अबूझ मुहूर्त के बाद भी नहीं हो सकेंगे विवाह 

तुलसी विवाह का दिन अबूझ मुहूर्त अक्षय तृतीया की तरह शादी-विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है. इस दिन बिना मुहूर्त के श‍ादियां की जा सकती हैं लेकिन इस साल ऐसा संभव नहीं हो पाएगा. दरअसल, हिंदू धर्म में हर कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाता है. विवाह जैसे महत्‍वपूर्ण और शुभ कार्य के लिए शुक्र ग्रह की स्थिति को बहुत महत्‍व दिया गया है. ज्‍योतिष के अनुसार विवाह तब ही हो सकते हैं जब शुक्र ग्रह उदित हो. शुक्र तारे का उदय विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए जरूरी है. लेकिन 2 अक्‍टूबर को अस्‍त हुए शुक्र ग्रह 20 नवंबर को उदित होंगे. शुक्र तारे के डूबने के कारण 20 नवंबर 2022 तक विवाह नहीं हो सकेंगे. इस कारण इस साल देवउठनी एकादशी के बाद कुछ ही विवाह मुहूर्त हैं. कह सकते हैं कि नवंबर 2022 और दिसंबर 2022 में विवाह के लिए कुल 8 मुहूर्त ही हैं. यदि इन मुहूर्तों में बात नहीं बन पाई तो विवाह के लिए लोगों को साल 2023 का ही इंतजार करना पड़ेगा. 

नवंबर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

21 नवंबर 2022

24 नवंबर 2022

25 नवंबर 2022

27 नवंबर 2022

दिसंबर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

2 दिसंबर 2022
7 दिसंबर 2022
8 दिसंबर 2022
9 दिसंबर 2022 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी निःशुल्क कुंडली पाने के लिए यहाँ तुरंत क्लिक करें

Trending news