Ram Navami 2023: अगर आप भी चाहती हैं अपने पति में श्री राम के गुण, तो इस रामनवमी ऐसे रखें व्रत
Advertisement

Ram Navami 2023: अगर आप भी चाहती हैं अपने पति में श्री राम के गुण, तो इस रामनवमी ऐसे रखें व्रत

Ram Navami Puja :  हिंदू ग्रंथों में श्रीराम सबसे आदर्श पुरुष बताया गया है. पुराणों में उन्हें श्रेष्ठ राजा बताया गया है. उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है. सत्य, धर्म, दया और मर्यादाओं पर चलते हुए राज किया, और उन्होंने जिस तरह राज किया, उसे राम-राज कहा गया. 

 

राम नवमी विशेष

Chaitra Navratri Ram Navmi 2023: भगवान श्री राम को भगवान विष्णु के 7वें अवतार माना जाता है. हमारे इतिहास, ग्रंथों में श्रीराम सबसे आदर्श पुरुष बताया गया है. पुराणों में उन्हें श्रेष्ठ राजा बताया गया है. उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है. सत्य, धर्म, दया और मर्यादाओं पर चलते हुए राज किया, और उन्होंने जिस तरह राज किया, उसे राम-राज कहा गया. रामनवमी विशेष पर भगवान राम की ऐसी ही खास बातें जानेंगे कि उनके कौन-से गुण, कौन-सी कला ने उन्हें आर्दश पुरुष बनाया. 

श्रीराम हैं 12 कलाओं से युक्त :

16 कलाओं से युक्त व्यक्ति ईश्‍वरतुल्य होता है या कहें कि व्यक्ति स्वयं ईश्वर ही होता है. पत्‍थर और पेड़ 1 से 2 कला के प्राणी हैं. वहीं पशु और पक्षी में 2 से 4 कलाएं होती हैं. साधारण मानव में 5 कला और संस्कृति युक्त समाज वाले मानव में 6 कला होती है.

16 गुणों से युक्त :

1. गुणवान (योग्य और कुशल)

2. किसी की निंदा न करने वाला (प्रशंसक, सकारात्मक)

3. धर्मज्ञ (धर्म का ज्ञान रखने वाला)

4. कृतज्ञ (आभारी या आभार जताने वाला विनम्रता)

5. सत्य (सत्य बोलने वाला और सच्चा)

6. दृढ़प्रतिज्ञ (प्रतिज्ञा पर अटल रहने वाला, दृढ़ निश्‍चयी )

7. सदाचारी (धर्मात्मा, पुण्यात्मा और अच्छे आचरण वाला, आदर्श चरित्र)

8. सभी प्राणियों का रक्षक (सहयोगी)

9. विद्वान (बुद्धिमान और विवेक शील)

10. सामर्थशाली (सभी का विश्वास और समर्थन पाने वाला समर्थवान)

11. प्रियदर्शन (सुंदर मुख वाला)

12. मन पर अधिकार रखने वाला (जितेंद्रीय)

13. क्रोध जीतने वाला (शांत और सहज)

14. कांतिमान (चमकदार शरीर वाला और अच्छा व्यक्तित्व)

15. वीर्यवान (स्वस्थ्य, संयमी और हष्ट-पुष्ट)

16. युद्ध में जिसके क्रोधित होने पर देवता भी डरें : (वीर, साहसी, धनुर्धारि, असत्य का विरोधी)

रामनवमी पर करें ये उपाय (Ram Navami Upay) :

रामनवमी पर आप भगवान राम को केसरयुक्त दुध अर्पित करें. इसके साथ ही भगवान राम और माता सीता के नाम का जप करें. ज्योतिष के अनुसार इस दिन विशेष संयोग बन रहा है. जिन दंपती के संतान प्राप्ति नहीं हो रही है. उन्हें रामनवमी के दिन विशेष पूजा- अर्चना करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है. 

अपनी निःशुल्क कुंडली पाने के लिए यहाँ तुरंत क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

Trending news