अंखियों से गोली मारे..धुन पर लड़के ने ऐसा डांस कर दिया, लोगों ने कहा- भाई ने सीरियस ले लिया!
Advertisement

अंखियों से गोली मारे..धुन पर लड़के ने ऐसा डांस कर दिया, लोगों ने कहा- भाई ने सीरियस ले लिया!

Viral Dance: इस वीडियो की खास बात यह भी है कि गाने के दौरान डांस करता हुआ लड़का अजीबोगरीब तरीके से मुंह बनाता हुआ दिख रहा है. इस दौरान उसकी आंखें भी देखने लायक हैं. लड़के के रिएक्शन को ही देखकर लोगों ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि लगता है भाई ने गाने को काफी सीरियस ले लिया है.

अंखियों से गोली मारे..धुन पर लड़के ने ऐसा डांस कर दिया, लोगों ने कहा- भाई ने सीरियस ले लिया!

Ankhiyon Se Goli Maare Dance: सोशल मीडिया पर डांस के वायरल होने वाले वीडियोज की कड़ी में एक और वीडियो जुड़ गया है. इसमें दिख रहा है कि एक लड़का डांस फ्लोर पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान बैकग्राउंड में अंखियों से गोली मारे की धुन बज रही है. लड़का इसी धुन पर ऐसा डांस कर रहा है कि वह वायरल हो गया.

शर्ट और पैंट पहनकर डांस फ्लोर पर
दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि एक लड़का शर्ट और पैंट पहनकर डांस फ्लोर पर डांस करता हुआ दिख रहा है. उसके पीछे कुछ लड़कियां उसे देख कर हंस रही हैं. लेकिन लड़का एकदम मस्तमौला अंदाज में अपना डांस स्टेप दिखा रहा है.

'अंखियों से गोली मारे' की धुन
इस डांस के दौरान बैकग्राउंड में 'अंखियों से गोली मारे' की धुन भी बज रही है. वह लड़का उस पर अपना एक-एक स्टेप दिखाता हुआ नजर आ रहा है. इस डांस की खास बात यह रही कि डांस में लड़का अपने शरीर से कुछ ऐसा करता हुआ दिख रहा है जैसे वह सच में गोली मार रहा है.

बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन!
इसके साथ ही वह अपने आंखों के हाव-भाव से भी लोगों को आकर्षित करना चाह रहा है. जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया, जमकर वायरल हो गया. कई यूजर्स इस पर मजे लेने लगे, जबकि एक यूजर ने लिखा कि लड़के ने बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है और इस गाने के बोल को सीरियसली ले लिया है. यह वायरल हो रहा है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pawan Kumar (@pawan9729kumar)

 

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news