नम आंखों से जसपाल भट्टी को दी अंतिम विदाई
Advertisement

नम आंखों से जसपाल भट्टी को दी अंतिम विदाई

हास्य कलाकार एवं फिल्मकार जसपाल भट्टी का गुरुवार शाम यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, अभिनेता गुरदास मान समेत हजारों लोग मौजूद थे। भट्टी की मृत्यु का समाचार यहां जैसे ही पहुंचा शोक की लहर दौड़ गई।

चंडीगढ़ : हास्य कलाकार एवं फिल्मकार जसपाल भट्टी का गुरुवार शाम यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, अभिनेता गुरदास मान समेत हजारों लोग मौजूद थे। भट्टी की मृत्यु का समाचार यहां जैसे ही पहुंचा शोक की लहर दौड़ गई।
57 वर्षीय भट्टी ने अपनी आखिरी सांसें जालंधर के अस्पताल में लीं। जिले के नकोदर इलाके में शाहकोट के निकट उनकी कार के तड़के ढाई बजे एक पेड़ से टकराने की घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। समाज के सभी तबके के लोग सेक्टर 19 डी में 3040 नंबर के मकान में भट्टी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। वहां भट्टी अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी सविता ने संकट की घड़ी में काफी साहस दिखाया।
अपने घर पर आए शोकाकुल लोगों से उन्होंने कहा कि भट्टी अपने व्यंग्य से सामाजिक संदेश दिया करते थे। उन्होंने कहा कि वह एक साहसी व्यक्ति थे। लोगों की बातों का मजाक उड़ाए जाने के चलते कई बार विभिन्न लोगों से धमकी भरा कॉल आने पर वह डरे नहीं। उन्होंने याद करते हुए बताया कि भट्टी ने कभी सेलिब्रिटी की तरह बर्ताव नहीं किया। वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे।
भट्टी का बेटा जसराज दुर्घटना के वक्त वाहन चला रहा था। वह डीएमसी लुधियाना के एंबुलेंस से अपने घर पहुंचने वाला पहला शख्स था। वह स्ट्रेचर पर अपने घर आया और घटनाक्रम को लेकर स्तब्ध था। (एजेंसी)

Trending news